Site icon Buziness Bytes Hindi

Aviation Fuel Price: हवाई सफर महंगा! एविएशन फ्यूल के बढ़े दाम

t0101 6

Aviation Fuel Price: आज एविएशन फ्यूल के दामों में बढ़ोत्तरी हो गई है। जिससे अब हवाई सफर और महंगा होगा। सरकारी ईंधन खुदरा कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में विमान टरबाइन ईंधन(एटीएफ) की कीमत प्रति किलोलीटर 13,911.07 रुपए या 14 प्रतिशत बढ़कर 1,12,419.33 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई है। लगातार तीसरा महीना ऐसा है जबकि एविएशन फ्यूल के दामों में वृद्धि हुई है। एविएशन फ्यूल महंगा होने का असर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय हवाई उड़ानों पर पड़ेगा। एविएशन फ्यूल महंगा होने का कारण अंतराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड आयल के दामों का बढ़ना माना जा रहा है।

विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Aviation Fuel Price यानी विमान ईंधन या एटीएफ की कीमत में शुक्रवार को 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने इससे पहले जुलाई में एविएशन फ्यूल के दामों में वृद्धि की थी। उसके बाद अगस्त में भी एविएशन फ्यूल की कीमत बढाई गई थी। इस तरह से लगातार तीसरी बार विमान ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं दूसरी ओर, होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 157.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम की गई है।

सरकारी ईंधन खुदरा कंपनियों की मूल्य अधिसूचना

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एक वाणिज्य सिलेंडर की कीमत अब 1,522.50 रुपए है। सरकारी ईंधन खुदरा कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक, दिल्ली में विमान टरबाइन ईंधन (एटीएफ) का दाम अब प्रति किलोलीटर 13,911.07 रुपए या 14 प्रतिशत बढ़कर 1,12,419.33 रुपए प्रति किलोलीटर पहुंच गई है। इसकी कीमतें विभिन्न राज्यों में स्थानीय बिक्री कर या मूल्य वर्द्धित कर (वैट) के आधार पर अलग-अलग होती हैं।

तेल की वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण विमान ईंधन महंगा हो गया है। इससे पहले एक अगस्त और एक जुलाई को कीमत में वृद्धि की गई थी। तेल की कीमत में वृद्धि के बाद अब विमान का किराया भी बढ़ना तय माना जा रहा है।

Exit mobile version