Site icon Buziness Bytes Hindi

मास्क उतारा तो हवाई सफर बैन, डीजीसीए ने जारी किया निर्देश


मास्क उतारा तो हवाई सफर बैन, डीजीसीए ने जारी किया निर्देश

नई दिल्ली: मास्क पहनने को लेकर लापरवाही और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ने करने पर डीजीसीए सख्त हो गया है. डीजीसीए ने अपने निर्देश में कहा है कि एयरपोर्ट परिसर में घुसने से लेकर परिसर से निकलने तक मास्क एकदम सही तरह से पहनना होगा. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करना होगा. डीजीसीए ने कहा उचित चेतावनी के बावजूद अगर कोई यात्री कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करता है तो उसे सिक्योरिटी एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा और कानूनन कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा अगर विमान में प्रवेश करने के बाद मास्क उतारते हैं या कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हैं तो उन्हे विमान से डी-बोर्ड यानी उतार दिया जाएगा.

DGCA के नए नियम

Exit mobile version