Site icon Buziness Bytes Hindi

अयोध्या के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 30 दिसंबर से

air india express

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने को है, जल्द ही प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का उद्घाटन होना है, ऐसे में अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भड़ने वाली है, अयोध्या का एयरपोर्ट तैयार हो चूका है और कई एयरलाइन्स अयोध्या के लिए अपने उड़ाने शुरू करने जा रही है. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। दिल्ली से अयोध्या के लिए यह एयरलाइन अपनी उड़ान सेवा 30 दिसंबर से शुरू कर रही है। इसके बाद 16 जनवरी से इस रूट पर रोजाना फ्लाइट होगी। बता दें कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक एक्सटेंडेड रनवे है जो ए-321/बी-737 टाइप के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रेस रिलीज के मुताबिक 30 दिसंबर को उद्घाटन फ्लाइट IX 2789 दिल्ली से सुबह 11 बजे टेक ऑफ करेगी। यह फ्लाइट अयोध्या में 12 बजकर 20 मिनट पर लैंड करेगी। वहीं अयोध्या से फ्लाइट IX 1769 12 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरेगी। यह दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरपोर्ट के खुलने के फ़ौरन बाद अयोध्या से उड़ानें शुरू करने को लेकर उत्साहित है। बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की सब्सिडियरी कंपनी है जो हर रोज 300 से अधिक फ्लाइट्स का परिचालन करती है।

इससे पहले इंडिगो ने भी दिल्ली से अयोध्या के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा कर चुकी है. इंडिगो 13 दिसंबर को कहा था कि वह 30 दिसंबर से उद्घाटन उड़ान का संचालन करेगी। इंडिगो इस रूट पर 6 जनवरी से अपनी कमर्शियल सेवाएं शुरू करेगी। DGCA ने 14 दिसंबर को अयोध्या एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रोम लाइसेंस जारी किया था। बता दें कि इस एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 350 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया है।

Exit mobile version