Site icon Buziness Bytes Hindi

दम्माम जा रही Air India Express की फ्लाइट का हाइड्रॉलक फेल, तिरुवनंतपुरम में आपातकाल land

Air India Express

नई दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को आपातकाल की घोषणा की गई। बताया जाता है कि कलीकट से दम्माम जा रही एक फ्लाइट का हाइड्रॉलिक फेल होने के कारण उसको तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया, जिसके बाद आपातकाल का एलान कर दिया गया।

सूत्रो के मुताबिक, फ्लाइट को एयरपोर्ट पर 12.15 बजे लैंड कराया गया। सूत्रों का कहना है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स3 385 में 182 यात्री थे। कलीकट से टेकऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद पायलटों ने फ्लाइट का ईंधन अरब सागर में डंप कर दिया।

इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इस दौरान एयरपोर्ट पर पूरी तरह से आपातकाल लागू रहा।
घटना को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस का बयान आया है। एयरलाइन कंपनी ने कहा है कि घटना की वजह से फंसे यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट के जरिए दम्माम भेजने की तैयारी की गई है। फ्लाइट तिरुवनंतपुरम से दोपहर 3.30 बजे उड़ान भरेगी।

Exit mobile version