Air India के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कोहरे के कई चलते फ्लाइट डाइवर्ट

नेशनलAir India के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, कोहरे के कई चलते फ्लाइट...

Date:

नई दिल्ली। एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। विमान दिल्ली से पेरिस जा रहा था। एयर इंडिया की फ्लाइट AI143 में खराबी की जानकारी मिलने के बाद उसको वापस बुलाया गया। दिल्ली से पेरिस की उड़ान भर चुके विमान में लगभग 231 यात्री सवार थे। जिनको वापस लेकर विमान की सेफ लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर करवाई गई।

सीआईएसएफ के सूत्रों के अनुसार सभी विमान और यात्री सुरक्षित हैं। इमरजेंसी लैंडिग को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे। दिल्ली के अस्पताल और फायर विभाग को अलर्ट किया गया था।

इस बीच बता दें कि रायपुर में खराब दृश्यता के कारण इंडिगो की उड़ान आईजीओ 6687 अहमदाबाद-रायपुर को 12.37 बजे भुवनेश्वर की ओर मोड़ दिया। फ्लाइट एआईसी 651 मुंबई-रायपुर को सुबह 11 बजकर 53 मिनट पर खराब दृश्यता के कारण नागपुर की ओर डायवर्ट किया गया। इस समय खराब मौसम के चलते वायु यातायात पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में अधिकांश विमान यात्राएं या तो विलंब हो रही है या कैंसिल करनी पड़ रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...