वडोदरा। पति-पत्नी के बीच के संबंधों के लेकर हाईप्रोफाइल केस सामने आया है। वायुसेना के एक अधिकारी की पत्नी ने पुलिस को शिकायत की है। पुलिस को दी शिकायत में वायुसेना के अधिकारी की पत्नी ने कहा है कि उसका पति नपुंसक हैं।
वायु सेना अधिकारी की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने शादी से पहले और शादी के बाद झूठ बोला और नपुसंकता को छिपाया। पत्नी ने आरोप लगाया कि इतना ही नहीं पति ने अपनी नपुंसकता को छिपाए रखने के लिए उसे अपने घर से भगाने के लिए हिंसक रूप अपनाया।
कविता(बदला नाम) ने वड़ोदरा शहर के हरनी थाने में दर्ज कराई है। अपनी पुलिस शिकायत में कविता ने कहा कि मेरे पति वडोदरा वायुसेना अड्डे पर तैनात स्क्वाड्रन लीडर हैं। वह नपुंसकता से पीड़ित हैं।
जिसके बारे में उन्होंने शादी से पहले जानकारी छिपाई थी। शादी के बाद भी इस समस्या के समाधान के लिए इलाज नहीं कराया है। वडोदरा पुलिस ने महिला की शिकायत पर वायुसेना अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
वायु सेना अधिकारी पर शारीरिक शोषण का आरोप
वायु सेना अधिकारी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बार-बार उसका शारीरिक शोषण किया। जिसमें उसके साथ मारपीट भी की गई है। उसने अपनी शादी की चिंता से आपराधिक शिकायत दर्ज करने के बजाय पुलिस सहायता मांगी। जब उसने उसे पीटा तो उसने शिकायत दर्ज करा दी। पत्नी का आरोप है कि उसने यह कदम विवश होकर उठाया है।
2018 में हुई थी शादी
पत्नी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनकी शादी 2018 में हुई थी। लेकिन जब से वह वड़ोदरा आए हैं। उसे उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। पुलिस ने मामले में महिला को प्रताड़ित करने, जानबूझ कर चोट पहुंचाने और अपशब्दों का प्रयोग करने की धाराओं में मामला दर्ज किय लगाई हैं। वडोदरा पुलिस ने हरनी थाने में केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
