Site icon Buziness Bytes Hindi

तेलंगाना में वायुसेना का एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों की मौत

indian air force

तेलंगाना में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई है। घटना तेलंगाना के मेदक जिले की है। घटना के समय विमान में ट्रेनर पायलट और एक ट्रेनी पायलट मौजूद थे। हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है।

वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित एयर फोर्स एकेडमी से ट्रेनर विमान ने उड़ान भरी थी। जिसके बाद सुबह 8.55 बजे यह विमान हादसे का शिकार हुआ है। हादसे का शिकार हुआ विमान Pilatus PC 7 Mk II एयरक्राफ्ट था। वायुसेना ने बताया कि ट्रेनर विमान रुटीन उड़ान पर था। हादसे में दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। हादसे में किसी आम नागरिक या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

दो विमान दुर्घटना का शिकार हुए

इससे पहले जनवरी में भी भारतीय वायुसेना के दो विमान दुर्घटना का शिकार हुए थे। मध्य प्रदेश के मुरैना में हुए इस हादसे में भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान क्रैश हो गए थे, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी। ये विमान भी रुटीन ऑपरेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग मिशन पर थे।

Exit mobile version