Site icon Buziness Bytes Hindi

धर्म नगरी हरिद्वार में AIMIM की दस्तक

हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में उत्तराखंड AIMIM के दो प्रताशियो ने भारी मतों से बाजी मारी है। हरिद्वार के भगवानपुर चंदनपुर वार्ड नंबर 30 से श्रीमति कमलेश केयर ऑफ मुंतजीर ने 4700 वोटों से अपनी प्रतिद्वंदी को हराया है वही दूसरी ओर बोडड़ाहेडी पीटपुर वार्ड नंबर 7 से श्रीमती सरिता केयर ऑफ शाहबाज़ राणा ने 2000 वोटो से जीत हासिल की है। आपको बता दे ये दोनों ही सीट रिजर्व थी।

जानकारी के अनुसार AIMIM ने हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में अपने तीन कैंडिडेट उतारे थे जिनमें से दो प्रताशियों ने जीत हासिल की है। लेकिन यह जीत AIMIM के पार्टी समर्पित सदस्यों मुंतजिर और शाहबाज राणा को ना मिलकर रिजर्व सीट होने के कारण श्रीमती कमलेश और श्रीमती सरिता को मिली है। भगवानपुर चंदनपुर प्रत्याशी श्रीमती कमलेश का चुनाव चिन्ह उगता सूरज था जब हमने उत्तराखंड के AIMIM के अध्यक्ष नय्यर काज़मी से इस बारे में बात की और उनसे पूछा कि श्रीमती कमलेश को AIMIM पार्टी का चुनाव चिन्ह क्यों नहीं दिया गया है क्योंकि उनका चुनाव चिन्ह उगता सूरज है जो किसी पार्टी का न होकर निर्दलीय है,तो उन्होंने बताया कि पार्टी ने कोई सिंबल नहीं दिया था दोनों प्रत्याशियों की जीत AIMIM ko समर्पित है क्योंकि दोनों सीट रिजर्व होने के कारण AIMIM के मुस्लिम कैंडिडेट चुनाव नहीं लड़ सकते थे जिसके चलते दोनों AIMIM के सदस्यों ने अपने कैंडिडेट चुनाव मैदान में उतारे और अपने चुनावी खर्चे पर दोनों प्रत्याशियों को चुनाव लड़वाया इसीलिए यह जीत AIMIM के खाते में आई है।

Exit mobile version