Site icon Buziness Bytes Hindi

No Confidence Motion: ओवेसी बोले-देश में चारों ओर नफरत का माहौल,’चीन पर बोलिए, उसे उखाड़ फेंकिए’

au1007

Lok Sabha No Confidence Motion Modi Government: भाजपा सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज एआईएमआईएम के सांसद असादुदीन ओवैसी ने संसद में अपनी बात रखी। सांसद असादुदीन ओवैसी ने कहा कि बिलकिस बानों को न्याय मिलना चाहिए या नहीं! वह देश की बेटी है या नहीं। असादुदीन ओवैसी ने मणिपुर हिंसा पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा मणिपुर में हथियार लूटे जा रहे हैं। क्या चीन हमारी जमीन पर नहीं बैठा है।

दूसरे कार्यकाल में पहले अविश्वास प्रस्ताव

मोदी सरकार आज गुरुवार को अपने दूसरे कार्यकाल में पहले अविश्वास प्रस्ताव का सामना लोकसभा में कर रही है। मोदी सरकार के खिलाफ इस अविश्वास प्रस्ताव पर असादुदीन ओवैसी ने लोकसभा में कहा देश में चारों ओर नफरत का माहौल बना हुआ है। संविधान में जमीर की आजादी का जिक्र किया गया है। लेकिन भाजपा सरकार यूसीसी लाने पर अड़ी है। असादुदीन ओवैसी ने संसद में कहा कि बिलकिस बानो को न्याय मिलना चाहिए या नहीं! ओवैसी ने मणिपुर हिंसा पर सरकार को घेरा। असादुदीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी को पसमांदा मुस्लिमों से बहुत प्यार है। लेकिन उनके कैबिनेट में एक भी पसमांदा मुस्लिम क्यों नहीं है।

असादुदीन ओवैसी ने कहा संविधान में जमीर की आजादी का जिक्र है। प्रधानमंत्री मोदी से मैं जानना चाहता हूं कि कहां गया हुकूमत का जमीर! जब नूंह हिंसा में 750 इमारतों को इसलिए जमीदोज किया गया कि वो मुसलमान थे। जिसके लिए चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने कहा कि ये एथनिक लिंचिंग है। उन्होने कहा कि कल गृहमंत्री ने लंबा जवाब दिया। लेकिन कहां गया जमीर जब महिलाओं के साथ बदसलूकी होती है। आप वहां मुख्यमंत्री को नहीं हटाना चाहते क्योंकि वो सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा हरियाणा और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों के लिए किसी शायर ने कहा है कि कुर्सी है ये तुम्हारा जनाजा तो नहीं। कुछ कर नहीं सकते तो उतर क्यों नहीं जाते हो। जहां पचास हजार लोग बेघर हैं। छह लाख हथियारों को लूट लिया गया आखिर कहां है आपका जमीर।

Exit mobile version