Ahmedabad Test: आख़री दिन भारतीय गेंदबाज़ों का इम्तेहान, 200 से चूके विराट

फीचर्डAhmedabad Test: आख़री दिन भारतीय गेंदबाज़ों का इम्तेहान, 200 से चूके विराट

Date:

अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन भारत की पहली पारी 571 के स्कोर पर ख़त्म हुई. 1205 दिनों बाद कोहली के बल्ले से आया शतक डबल सेंचुरी में तब्दील होने से रह गया. कोहली 186 रन बनाकर मर्फी की गेंद पर आखरी आउट होने बल्लेबाज़ रहे. भारत ने 9 विकेट खोये क्योंकि श्रेयस अय्यर चोट की वजह से मैदान में नहीं उतरे। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गँवाए 3 रन बनाये हैं. उस्मान ख्वाजा की जगह दूसरी पारी में ट्रेविस हेड के साथ मैथ्यू कुनमन को बल्लेबाज़ी के उतारा। मैथ्यू कुनमन ने पहली में 11 वे नंबर पर बल्लेबाज़ी की थी. मैथ्यू कुनमन आउट हो जाते मगर अश्विन की गेंद पर कीपर भरत ने कैच छोड़ दिया।

सभी नतीजे संभव

आख़िरी दिन सीरीज़ 2-1 हो सकता है, 3-1 और शायद किसी करिश्मा के होने से 2-2 भी? भारत के लिए एक अच्छी बात है कि क्राइस्टचर्च का टेस्ट लगभग अपने आख़िरी सत्र में होगा जब भारत कल खेल से पहले वॉर्म-अप कर रहे होंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी 2023 में पहली बार पांचवे दिन के खेल में क्या होगा? पिच के बारे में यही कह सकते हैं कि अब तक बल्लेबाज़ी के लिए काफ़ी अनुकूल पिच है यह। ऑस्ट्रेलिया को सीरीज़ में बराबरी करनी है तो कल उन्हें ही थोड़ा आक्रामक और सकारात्मक होना होगा।

अक्षर ने बैटिंग में जलवा

विराट कोहली के बाद आज के बैटिंग हीरो अक्षर पटेल भी मानते हैं कि इस पिच पर थोड़ा सेट होने की ज़रुरत है. थोड़ा समय बिताने के बाद बल्लेबाज़ी करनी आसान हो जाती है. अक्षर ने कहा कि जिस तरह बैटिंग हो रही है अच्छा हो रहा है। जो मेरे रेडार में होता है मैं उसे मारता हूं। मैं पिछले साल के आत्मविश्वास को आगे चला रहा हूं। मैं अपने शक्ति और कमज़ोरी को समझ चुका हूं और उसी हिसाब से खेलता हूं। अक्षर ने बताया कि कोहली के साथ कोई ख़ास रणनीति नहीं थी, वह भी थक रहे थे और इसीलिए मैं बड़े शॉट लगा रहा था। इस पिच पर बल्लेबाज़ों के लिए एक बार सेट होने के बाद काफ़ी रन हैं। अक्षर ने 79 रनों की शानदार पारी खेली।

विराट-अक्षर के बीच आज हुई 162 रनों की साझेदारी

विराट और अक्षर के बीच आज हुई 162 रनों की साझेदारी ने टीम इंडिया के स्कोर को 571 तक पहुँचाने में मदद की. विराट और अक्षर के अलावा आज और कोई भी ज़्यादा नहीं टिक सका. कल के नाबाद बल्लेबाज़ जडेजा एक गैरज़िम्मेदाराना शॉट खेलते हुए 28 रनों पर आउट हुए. इसी तरह रवि अश्विन भी सिर्फ सात रन बनाकर छक्का लगाने की कोशिन में आउट हुए. उमेश यादव शून्य पर रन आउट हो गए, श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने नहीं आये. नाथन लायन और टॉड मर्फी ने तीन तीन विकेट हासिल किये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...