Atiq Ahmed Hatyakand: पिता-चाचा की मौत पर बिलख पड़े अबान-एहजम, उमेश के घर PAC तैनात

उत्तर प्रदेशAtiq Ahmed Hatyakand: पिता-चाचा की मौत पर बिलख पड़े अबान-एहजम, उमेश के...

Date:

प्रयागराज। पिता व चाचा की मौत की खबर मिलते ही राजरूपपुर बाल गृह में अतीक अहमद के नाबालिग बेटे बिलख पड़े। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से अतीक के चौथे नंबर का बेटा एहजम और सबसे छोटा बेटा अबान राजरूपपुर बालगृह में निरुद्ध हैं। अतीक और अशरफ की हत्या की जानकारी उन्हें टीवी पर खबर चलने पर हुई। इसके बाद दोनों बिलखने लगे। बाल गृह में निरुद्ध अन्य अंत:वासियों ने किसी तरह उन्हें संभाला लेकिन उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। गौरतलब है कि भाई असद के एनकाउंटर के बाद से वह पहले ही गमगीन चल रहे थे।

उमेश पाल के घर की सुरक्षा बढ़ाई

अतीक व अशरफ की हत्या के बाद जयंतीपुर में उमेशपाल घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। असद के एनकाउंटर के बाद पहले ही उमेश के घर के बाहर सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई थी। अतीक व अशरफ की हत्या के बाद सुरक्षा में अतिरिक्त जवानों की तैनाती कर दी गई। इसके अलावा धूमनगंज पुलिस को विशेष नजर बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा पूरे शहर में हाईअलर्ट कर दिया गया।

पीएसी और आरएएफ जवान तैनात

बड़ी संख्या में पीएसी, पुलिस और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। शनिवार रात वारदात के बाद शहर के कई इलाकों में तोड़फोड़ और हंगामा शुरू हो गया था। अतीक अहमद के पैतृक निवासी चकिया, कसारी-मसारी, राजरूपपुर, खुल्ताबाद, करेली, अटाला आदि में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। घटना के बाद प्रदेश के कई जनपदों से पीएसी और पुलिस बल प्रयागराज में मंगा ली गई है। कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने न पाए इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी चक्रमण कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related