Site icon Buziness Bytes Hindi

Agra News Today: लग्जरी कार को बनाया सट्टेबाजी का ऑफिस, IPL में ऐसे लगाते थे लाखों का सट्टा

आगरा। आईपीएल (IPL) में सट्टेबाजी को लेकर जहाँ पुलिस सतर्कता बरतने में कोई कोताही नहीं कर रही वहीं सट्टेबाज भी नए तरीकों से सट्टेबाजी कर लाखों से करोडों का सट्टा लगा रहे हैं। ऑफिस में पकड़े जाने के डर से सट्टेबाज अब लग्जरी कार को आफिस बनाकर हाईवे पर चलते हुए सट्टेबाजी कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो अधिकारियों ने जाल बिछा दिया। लग्जरी कार में आईपीएल के मैचों पर सट्टा लगाने वालों की तलाश में पुलिस जुट गई।  हरीपर्वत थाना पुलिस, सर्विलांस, स्वॉट और खुफिया शाखा ने ऐसे  पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सट्टेबाजों से पुलिस को  लग्जरी कार, मोबाइल, लैपटॉप और रुपये बरामद हुए। सट्टेबाजों ने कार को बुक बनाया हुआ था।

Read also: Business: ये share खरीदा तो देगा तगड़ा Return, पांच साल में आया 440 प्रतिशत का उछाल

जानकारी देते हुए सीओ हरीपर्वत सत्य नारायण ने बताया कि  सूचना मिली थी कि कुछ लोग लग्जरी कार को ऑफिस बनाकर आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हैं। जानकारी पर थाना पुलिस सहित अन्य टीम ने घेराबंदी पांच सटोरियों को पकड़ लिया। इनके नाम सिद्धार्थ गुप्ता,  जीशान, दीपक कुशवाहा, शाहिद खान और अजय हैं। इनसे एक लक्जरी हुंडई कार, 15 मोबाइल, लैपटॉप बरामद हुआ है। पुलिस से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये लोग कार में चलते हुए सट्टेबाजी किया करते थे। कार में ही भाव खोलते थे और अपने ग्राहकों से मैच में सट्टा लगवाते थे।

Exit mobile version