Site icon Buziness Bytes Hindi

Agra News: ‘तलाक देकर बोला शौहर,’ मैं नहीं मानता तीन तलाक कानून,सऊदी में करुंगा दूसरा निकाह’


Agra News: ‘तलाक देकर बोला शौहर,’ मैं नहीं मानता तीन तलाक कानून,सऊदी में करुंगा दूसरा निकाह’

आगरा। तीन तलाक कानून (Triple Talaq Law) लागू होने के बाद भी प्रदेश में इसके मामले बढ़ते जा रहे जा रहे हैं। शादी के 13 साल बाद एक शौहर ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया और कहा,’मैं तीन तलाक कानून नही मानता,अब सऊदी अरब में दूसरा निकाह करूंगा। यह मामला आगरा जनपद के थाना एत्माद्दैला का है। जहां पर तीन तलाक पीड़िता ने पति के अलावा ससुर,सास और अपने नंदोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पीड़िता का आरोप है कि उसका शौहर सऊदी अरब में नौकरी करता है। निकाह के 13 साल बाद भी वह उसको वहां लेकर नहीं गया। इतना ही नहीं आरोपी ने निकाह के बाद बाइक और दो लाख की डिमांड की। डिमांड पूरी नहीं हुई तो तीन बार तलाक बोल दिया।

Read also: तीन चरण पूरे होने पर मुस्लिम महिलाओं की सुध, भाजपा को बुर्के के पीछे छिपे चेहरे से वोट की उम्मीद

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र की अफसाना ने अपनी दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 2009 में सलमान के साथ हुआ। उसकी ससुराल थाना बन्ना देवी अलीगढ़ क्षेत्र में है। निकाह के कुछ समय बाद सलमान उसको मायके छोड़ सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। उसके बाद शौहर जब भी आता दहेज नहीं देने पर दूसरे निकाह की धमकी देता था। अफसाना के मुताबिक शौहर कहता था कि सऊदी अरब में वो निकाह कर लेगा। अफसाना ने बताया कि गत तीन फरवरी को उसका शौहर आया और उसने तलाक का दबाव बनाया। वह अपने ससुराल गई तो वहां सास, ससुर और ननदोई ने घर के भीतर नहीं जाने दिया। इसके बाद शौहर ने तीन बार तलाक बोल दिया। आरोप है कि शौहर ने कहा कि वो मोदी के तीन तलाक कानून को नहीं मानता। ये कानून उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

Exit mobile version