Agra News: दर्दनाक हादसे में पांच की मौसत कई घायल, पिकअप को कंटेनर ने रौंदा

उत्तर प्रदेशAgra News: दर्दनाक हादसे में पांच की मौसत कई घायल, पिकअप को...

Date:


Agra News: दर्दनाक हादसे में पांच की मौसत कई घायल, पिकअप को कंटेनर ने रौंदा

आगरा। देर रात्रि टूंडला टोल प्लाजा के पास दर्दनाक हादसे में पांच की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा मंडी जा रहे जसराना से आलू लेकर मैक्स पिकअप गाड़ी को कंटेनर ने रौंद दिया। पिकअप गाड़ी में पंचर हो गया था और सभी उससे उतरकर पंचर लगवा रहे थे। मरने वालों में दो किसान भी शामिल हैं। घायलों का इलाज आगरा में चल रहा है।

Read also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर हादसे पर जताया दुख, किया मुआवजे का एलान

घटना देर रात करीब तीन बजे की है। जसराना से मैक्स पिकअप में आलू लेकर आगरा मंडी के लिए किसान रवाना हुए थे। इसी दोरान पिकअप में पंक्चर हो गया। चालक ने पंक्चर लगवाने के लिए टोल प्लाजा के समीप दुकान पर गाड़ी खड़ी की। मैक्स सवार सभी नीचे उतरकर सड़क पर खड़े थे। तभी पीछे तेज गति से आए कंटेनर ने अनियंत्रित होकर मैक्स में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए आगरा भिजवाया। उपचार के दौरान एक और मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजेश पांडे ने बताया शवों की पहचान नहीं हेा पाई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related