Site icon Buziness Bytes Hindi

आगरा: पटाखों के गोदाम में लगी आग, दो लोगों की हुई मौत


आगरा: पटाखों के गोदाम में लगी आग, दो लोगों की हुई मौत

आगरा: उत्तर प्रदेश में आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में रविवार को पटाखों के गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य झुलस गये। आगरा के पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहन पी बोत्रे ने बताया की न्यू आजमपाड़ा बस्ती में चमन मसूरी नामक व्यक्ति के घर में पटाखे रखे हुए थे जिसमें आग लग गई।

दो व्यक्तियों की मौत
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि चार लोग झुलस गये जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस तरह का पटाखा गोदाम बनाने की अनुमति चमन मसूरी के पास थी या नहीं।

Exit mobile version