Site icon Buziness Bytes Hindi

Agnipath Scheme Update: अग्निवीर पर बयान देकर बुरे फंसे विजयवर्गीय

अग्निपथ योजना पर सरकार पहले से ही जल रही है ऊपर से उनके नेताओं के अजीबो गरीब बयान जले पे नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं. ऐसा ही एक बयान आज भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का जिसमें उन्होंने अग्निवीरों को भाजपा दफ्तर में सिक्योरिटी गॉर्ड की नौकरी में प्राथमिकता देने की बात कही. देखते देखते उनका उनका यह बयान सोशल मीडिया में वायरल होकर विवादित हो गया, उनके इस बयान पर लोगों ने तरह तरह के कमेंट किये जो निश्चित ही भाजपा सरकार के पक्ष में तो नहीं कहे जा सकते, वहीँ कांग्रेस पार्टी ने भी भाजपा नेता के बयान पर सत्तारूढ़ दल को घेरा है और कहा है उसे अब पता चला कि  भाजपा ने मैं भी चौकीदार का नारा क्यों लगाया था. 

वहीँ भाजपा नेता ने कैलाश विजयवर्गीय ने बयान की आलोचना होने पर अपनी सफाई में कहा कि उनके इस बयान का गलत मतलब निकाला गया है. उन्हें अपने इस बयान पर ट्विटर पर आकर सफाई देनी पड़ी, अपने ट्वीट में उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि टूलकिट से निकले हुए लोग उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग कर्मवीरों की बेइज़्ज़ती कर रहे हैं.  

Read also: Azamgarh By-Election: आज़मगढ़ में बोले योगी- सपा की प्रवृति में ही धोखा देना है
 
उनके इस बयान पर कांग्रेस ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि उसे अब समझ में आया कि भाजपा ने “मैं भी चौकीदार” का नारा क्यों दिया था. वहीँ भाजपा सांसद वरुण गांधी ने भी ट्वीट कर इस बयान की निंदा की है।  वरुण गाँधी ने कहा कि जिस महान सेना की वीर गाथाएं कहने में शब्दकोश भी कम पड़ जाय, उस भारतीय सैनिक को किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यालय की ‘चौकीदारी’ का न्यौता उसे देने वाले को ही मुबारक. वरुण ने कहा कि भारतीय सेना की सेवा महज एक ‘नौकरी’ नहीं. कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सेना के जवानों का इतना अपमान मत करो.

Exit mobile version