Site icon Buziness Bytes Hindi

Agnipath Scheme Protest News: अग्निपथ का विरोध कर रहे युवाओं को मिला किसानों का साथ, आंदोलन की रणनीति तैयार

हरिद्वार । अब आरएसएस की तर्ज पर भारतीय किसान यूनियन भी शाखा लगाने की तैयारी कर रही है. लेकिन किसानो की यह शाखा आरएसएस की शाखा के खिलाफ होगी. हरिद्वार में चल रहे भारतीय किसान यूनियन के किसान कुंभ के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में इसकी घोषणा की गई. यही नहीं  किसान अग्निपथ योजना का विरोध कर  रहे युवाओं के समर्थन में भी उतर गई है. 30 जून को भारतीय किसान यूनियन देश के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेगी. 

Read also: Terrorist Attack on Gurdwara in Kabul: काबुल में गुरुद्वारे में आतंकी हमला,20 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका

अग्निपथ का विरोध करेंगे किसान 

अग्निपथ के खिलाफ सड़को पर उतरे युवाओं को अब किसानो का  भी साथ मिलने जा  रहा  है.  भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ने इस योजना को  युवाओं के खिलाफ बताते हुए इसे गलत ठहराया. उन्होंने कहा की किसान देश के युवाओं के साथ खड़ी है. उन्होंने आगामी जून को देशभर के जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करने का एलान किया. उन्होंने कहा की आगे की योजना उसके बाद बनाई जाएगी. राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा सेना में अग्निपथ योजना शुरू करने का चारों ओर विरोध हो रहा है जिसमे भारतीय किसान यूनियन ने भी भारत सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए आगामी 30 जून को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेँगे.

Read also: अग्निवीरों की निकली लॉटरी: गृह के बाद रक्षा मंत्रालय में भी 10 प्रतिशत आरक्षण

 किसान भी लगायेंगे शाखा ! 

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संघ को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि संघ द्वारा अपनी वार्षिक पत्रिका राष्ट्रदेव में सिसौली वासियों को खालिस्थान  का समर्थन बताया है जिसका वह कड़ा विरोध करते हैं और उनकी मांग है कि जिस किसी ने भी इस किताब को लिखा है वह पहले तो वह इस किताब को छाटे और सही बात लिखें ओर ना लिखने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए और अगर ऐसा नहीं होता है तो भारतीय किसान यूनियन भी अपनी शाखाएं आयोजित करेगा.

Exit mobile version