Site icon Buziness Bytes Hindi

Agnipath Scheme Protest In UP: ‘अग्निपथ’ के विरोध में रालोद के समर्थन में उतरा युवाओं का हुजूम

मुजफ्फरनगर। सेना में भर्ती की केंद्र द्वारा लाई गई योजना अग्निपथ के विरोध में आज रालोद ने प्रदर्शन किया। रालोद के इस प्रदर्शन में युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रालोद के इस प्रदर्शन को देख पुलिस और प्रशासन के माथे पर शिकन आ गई। रालोद पदाधिकारियेां और कार्यकर्ताओं ने आज पैदल पार्टी कार्यालय से जिला मुख्यालय तक मार्च किया। इस दौरान चारों ओर युवकों का सैलाब देख रालोद नेताओं के चेहरे खिले हुए थे। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा सेना में युवाओं की भर्ती प्रक्रिया में विशेष बदलाव करते हुए अग्निपथ योजना शुरू की है। जिसके तहत सेना में भर्ती होने वाले युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। लेकिन सरकार की इस योजना का चौतरफा विरोध हो रहा है। इसी को लेकर आज शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल ने सर्कुलर रोड स्थित पार्टी आफिस से पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

Read also: Agneepath Scheme Updates Live: अग्निपथ योजना को समझाने सामने आये सेना के आला अधिकारी

इस दौरान हजारों की संख्या में युवा मौजूद रहे। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि अग्निपथ योजना सैनिक भर्ती के नाम से शुरू की जा रही है। सरकार उसको जनहित में तुरंत वापस ले। इससे नौजवानों के भविष्य के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस भर्ती से सशक्त सेना का मनोबल गिरेगा। चार साल के बाद नौजवान सड़कों पर बेरोजगार घूमेगा। जिससे समाज में भटकाव आएगा। सेना में पिछले तीन साल से भर्ती रूकी हुई है। उसको तत्काल प्रारम्भ किया जाए। जिन अभ्यर्थियों की कोरोन के कारण उम्र निकल गई है। उनको सरकारी नौकरियों में पांच साल की छूट दी जाए। रालोद कार्यकर्ताओं ने सरकार को इस योजना को वापस लेने के लिए दस दिन का समय दिया है। अगर राष्ट्रीय लोकदल की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कार्यकर्ता जन आंदोलन के लिए बाध्य होगें। जिसकी जिम्मेदारी केंद्र और राज्य सरकार की होगी।

Exit mobile version