Site icon Buziness Bytes Hindi

Agnipath Recruitment Scheme : राहुल ने कहा, एकबार फिर माफीवीर बनें मोदी

Agnipath Recruitment Scheme : सेना की नई अग्निपथ योजना पर पूरे देश में मचे बवाल पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने एकबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधा है, राहुल ने पीएम मोदी को सलाह दी है कि वह एकबार फिर माफीवीर बनकर देश के युवाओं से माफ़ी मांगें और इस अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लें. बता दें कि कांग्रेस पार्टी अग्निपथ योजना के खिलाफ आज दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है .

Read Also : Agneepath Protest: अग्निपथ विरोध के चलते रेलवे ने निरस्त की 100 से अधिक ट्रेने, कई के मार्ग बदले

कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपने एक ट्वीटर पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने शासन के 8 वर्षों में ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का लगातार अपमान किया है। राहुल गाँधी ने कहा कि मैंने इससे किसान आंदोलन के समय भी कहा था कि प्रधानमंत्री को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। पीएम मोदी ने न सिर्फ माफ़ी मांगी बल्कि तीनों फार्म लॉज़ को वापस भी लिया. राहुल ने कहा कि अब एक बार फिर ठीक उसी तरह मोदी जी को अग्निपथ योजना भी वापस लेनी पडेगीअ और देश के युवाओं के सामने उन्हें ‘माफ़ीवीर’ भी बनना पड़ेगा।

Read Also : Agnipath Protest Updates LIVE: दो युवाओं ने गंवाई जान, तीसरे दिन हालात और बिगड़े

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा था कि अग्निपथ को देश युवाओं ने खारिज कर दिया, ठीक उसी तरह जैसे कृषि कानूनों को किसानों ने खारिज किया था। अर्थशास्त्रियों ने नोटबंदी को खारिज नकारा था और व्यापारियों ने जीएसटी को ख़ारिज किया था। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अपने प्रधानमंत्री मोदी से कहा आर्मी भर्ती की तैयारी करने वाले ग्रामीण युवाओं का दर्द समझने को कहा है. प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा कि पिछले 3 वर्षों से कोई भर्ती नहीं आई, खेतों में, सैकड़ों पर दौड़-दौड़ के तैयारी करे युवाओं के पैरों में छाले पड़ गए, सेना में भर्ती के रिजल्ट व नियुक्ति का इंतजार करते करते हताश और निराश हो रहे हैं।

Exit mobile version