Site icon Buziness Bytes Hindi

Agneepath Scheme Registration: अग्नवीरों की भर्ती प्रक्रिया का एलान, नोटिफिकेशन जारी, जुलाई में भरे जाएंगे फॉर्म

अग्निपथ योजना के भारी विरोध के बीच सेना के तीनों अंगों ने अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है, इसके लिए सोमवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इसी वर्ष जुलाई से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी. 

नोटिफिकेशन के मुताबिक अग्निवीर सेना अधिनियम, 1950 के अधीन होंगे इसलिए उन्हें सेना के किसी भी अंग में भेजा सकता है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ट्रेनिंग पीरियड सहित अग्निवीरों का सेवाकाल चार साल का होगा, उन्हें  हर साल 30 दिनों की छुट्टी भी मिलेगी. सेवा के दौरान पहले वर्ष 30 हजार रुपये, दूसरे वर्ष 33 हजार रुपये, तीसरे वर्ष 36,500 रुपये और अंतिम वर्ष  40 हजार रुपये वेतन तथा भत्ते दिए जाएंगे.

Read also: Uttarakhand News Today: धामी सरकार में अपनी 25 हजार करोड़ की योजना ढूंढ रहे त्रिवेंद्र सिंह रावत

नोटिफिकेशन के मुताबिक पांच ट्रेड्स जिसमें ‘अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल (एविएशन/ एम्युनिशन एग्जामनर), अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेडमैन शामिल हैं उनके के लिए एआरओ द्वारा जुलाई 2022 से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. इसके लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जाकर उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकेंगे.

बता दें कि कल सेना ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अग्निवीरों की भर्ती को लेकर सारी बातें विस्तार से मीडिया के सामने रख दी थीं जिसमें अग्निवीरों को सैलरी के अलावा मिलने वाले भत्तों, मेडिकल कवर और इन्शुरन्स के बारे में बताया गया था. यह भी बताया गया था कि 25 प्रतिशत के अलावा 75 अग्निवीर जो वापस जायेंगे उन्हें केंद्रीय मंत्रालयों की भर्तियों, राज्य सरकारों की फोर्सों और उद्योग जगत में नौकरी के अवसर मिलेंगे। 

Read also: Subodh Kant Sahay ने मोदी को बताया हिटलर

बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर आज भी भारत बंद का एलान किया गया है देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. इन विरोध प्रदर्शनों के कारण सोमवार को 500 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. विरोध प्रदर्शनों से  539 ट्रेन प्रभावित हुईं हैं जिनमें 181 मेल/एक्सप्रेस ट्रेन और 348 यात्री ट्रेन शामिल हैं.

Exit mobile version