Agneepath Scheme In Bihar: बिहार में अग्निपथ पर अग्निपथ योजना, सड़क पर छात्र

नेशनलAgneepath Scheme In Bihar: बिहार में अग्निपथ पर अग्निपथ योजना, सड़क पर...

Date:

सेना में शार्ट टर्म भर्ती को लेकर कल सरकार ने बड़े धूम धाम से अग्निपथ योजना का एलान किया जिसके अंतर्गत नौजवानों को चार वर्षों के लिए सेना में नौकरी मिलेगी और इन जवानों को अग्निवीर का नाम दिया गया। अब सरकार की इस शार्ट टर्म रोज़गार योजना के भावी अग्निवीर बनने वाले नौजवानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है, बिहार में आज सरकार की इस योजना के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आये हैं, कई जगह चक्का जाम और ट्रेनों पर पथराव की खबर मिल रही है। 

Also read : रेलवे टिकट पर पड़े इन कोड नंबरों के बारे में जानकर हो जाएंगे हैरान

इन जवानों का कहना है कि सरकार सिर्फ 25 फीसद अग्निवीरों को स्थाई काडर में भर्ती करने की बात कर रही है लेकिन बाकी 75 प्रतिशत युवाओं का भविष्य क्या होगा, सरकार उन्हें कहाँ पर एडजस्ट करेगी, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. इन लोगों का कहना है कि भले सेवा निधि के रूप में उन्हें 12 लाख रूपये मिलेंगे लेकिन फिर उसके बाद क्या? फिर वही बेरोज़गारी, वही फ़्रस्ट्रेशन।  

मिली जानकारी के अनुसार अग्निपथ योजना के विरोध में बक्सर में छात्रों ने ट्रेनों पर पथराव किया है। सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में छात्र बक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे और नारेबाजी करते हुए ट्रैक पर ही बैठ गए. इस हंगामें की वजह से जन शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक खड़ी रही। वहीँ कुछ युवकों ने पटना जा रही पाटलिपुत्र एक्सप्रेस पर भी पथराव किया। खबर के अनुसार जीआरपी मौके पर है और छात्रों से ट्रैक खली करवाने को लेकर प्रयास कर रही है लेकिन छात्र वहां से हिलने को तैयार नहीं हैं। 

Also read: रेल मंत्री ने खजुराहो के लिए वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की

बता दें कि कल देश के रक्षा मंत्री ने अग्निपथ योजना की घोषणा की थी, इस योजना में हर वर्ष करीब 45 हजार युवाओं को फ़ौज में शामिल किया जाएगा। मेरिट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर ये भर्तियां की जाएंगी। इस योजना में चयनित लोगों को चार साल के लिए सेना में सेवा देने का मौका मिलेगा। सरकार ने इन्हें अग्निवीर का नाम दिया है। इन अग्निवीरों को 6 महीने की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी। चार साल पूरे होने के बाद 25 फीसदी को स्थायी काडर में भर्ती किया जाएगा, जबकि 75 फीसद के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...