Site icon Buziness Bytes Hindi

अग्निपथ योजना: पीएम मोदी से मिले तीनों सेना प्रमुख

पिछले 14 जून को केंद्र सरकार द्वारा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुखों की मौजूदगी सेना भर्ती की नई योजना “अग्निपथ” की घोषणा इन उम्मीद्दों के साथ की गयी थी कि देश इसे हाथो हाथ लेगा मगर हुआ इसका उल्टा, इस नई भर्ती स्कीम के विरोध में देश का युवा विशेषकर बिहार, यूपी, हरियाणा समेत एक दर्जन से ज़्यादा राज्यों ऐसा आक्रोशित हुआ जो सरकार और सेना की कल्पना से परे था. बिहार, यूपी और हरियाणा में तो यह विरोध प्रदर्शन काफी हिंसक हो गया था. परिणाम स्वरुप रक्षा और गृह मंत्रालयों को तीन दिन बाद अग्निवीरों के लिए आरक्षण की घोषणा करनी पड़ी. इस बीच सेना प्रमुखों द्वारा दो बार अपनीपथ योजना को लेकर एक तरह से सरकार का पक्ष रखना पड़ा. इस सिलसिले में तीनों सेना प्रमुखों ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की.

Read also: Agneepath Recruitment Scheme: अग्निपथ पर सेना की एक और प्रेस कांफ्रेंस, कहा- अग्निवीरों को मिलेगा परमवीर चक्र

जानकारी के अनुसार तीनों सेना प्रमुखों ने प्रधानमंत्री को अग्निपथ योजना के क्रियान्यवन की जानकारी दी. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री से वरिष्टता के आधार पर सबसे पहले नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भेंट की, उसके बाद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने पीएम से मिलने गये और सबसे अंत में थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने मुलाकात की. बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री ने अग्निपथ योजना को लेकर तीनों सेना प्रमुखों से तमाम उन मुद्दों पर भी बात की जो योजना की घोषणा के बाद युवाओं के आंदोलन से पैदा हुए.

Read also: Maharashtra Politics: एक्शन में शिवसेना, एकनाथ शिंदे से छिने पद

बता दें कि सेना की ओर आज एकबार फिर एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं से एकबार फिर अपील की गयी कि वह देशभक्ति के इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें, यह भी एलान किया गया कि अग्निवीरों को उनकी शूरवीरता पर परमवीर चक्र भी प्रदान किया जायेगा। सेना की ओर से एकबार फिर बताया गया सेना में नौकरी देश प्रेम और जूनून है. इसके अलावा इस बात को भी दोहराया गया कि भर्ती प्रक्रिया पहले के समान है और इसमें किसी भी तरह के बदलाव की बात महज़ अफवाह है.

Exit mobile version