Site icon Buziness Bytes Hindi

CM Yogi Adityanath Says: अग्निपथ’ सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना है। इस वर्ष 46,000 अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा के उपरान्त प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा एवं सम्बन्धित अन्य सेवाओं की नौकरियों में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्प्रदेश सरकार युवाओं के उन्नयन एवं उनके सुरक्षित भविष्य के लिए सतत् समर्पित एवं पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस योजना का लक्ष्य सशस्त्र बलों को आधुनिक तकनीक से युक्त युवा शक्ति से जोड़ना है।

Read also: फिल्म के प्रमोशन से फुरसत मिले तभी कश्मीर की तरफ देखेगी सरकार: Rahul Gandhi

बता दें कि ‘अग्निपथ योजना’ के माध्यम से युवाओं को देश की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अनूठा अवसर प्राप्त होगा। यह योजना देश की तीनों सेनाओं की मानव संसाधन नीति में एक नए युग की शुरुआत है। इससे सशस्त्र बलों का प्रोफाइल युवा और ऊर्जावान होगा। सशस्त्र बलों में युवा और अनुभवी कर्मियों के बीच एक अच्छा संतुलन सुनिश्चित होगा।

गौरतलब है कि इस योजना का बड़े पैमाने पर विरोध भी शुरू हो गया है। आज बिहार के कई शहरों में सेना के अभ्यर्थी और छात्रों व नौजवानों ने बड़े पैमाने पर विरोध जताया है, कई जगह पर सड़क जाम व रेलवे तरीकों को भी अवरुद्ध किया गया, बस्तर में तो ट्रेनों पर पथराव की भी ख़बरें हैं। वहीँ भाजपा शासित राज्यों ने इस योजना का स्वागत किया है।

Exit mobile version