UP Vidhan Sabha Budget Session : विधानसभा में योगी-अखिलेश के बीच तीखी नोकझोंक

उत्तर प्रदेशUP Vidhan Sabha Budget Session : विधानसभा में योगी-अखिलेश के बीच तीखी...

Date:

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्रियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। सपा प्रमुख और सदन में नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवालों के बाण चलाये तो नेता सदन ने भी उनका ज़ोरदार ढंग से जवाब दिया.  

Also Read : Election of Rajya Sabha Seats: राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज जारी होगी अधिसूचना, भाजपा और सपा मैदान में 

कल गोरखपुर में हुई दुष्कर्म की घटना पर अखिलेश ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब सदन में कल राज्यपाल का अभिभाषण चल रहा था तो आपके गृह जनपद में एक बेटी हैवानियत का शिकार हो रही थी. राज्य की सरकार के संरक्षण में बेलगान होती जा रही है, दबिश के नाम पर दबंगई कर रही है, लोगों की हत्या कर रही है, महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं, 1090 के आंकड़े गवाही हैं इस बात की. मगर सरकार बेपरवाह है, उसे नहीं मालूम कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में प्रदेश पहले नंबर पर है लेकिन सरकार को सिर्फ अपने प्रचार की चिंता है. 

अखिलेश के इन आरोपों को ग़लत बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले चुनाव में महिलाओं ने भाजपा को बढ़चढ़कर वोट दिया, यह इस बात का सबूत है कि वह भाजपा सरकार में अपने को सुरक्षित महसूस करती हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जीरो टोलेरेंस की नीति के अंतर्गत अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है.  

मुख्यमंत्री ने अखिलेश पर व्यंग करते हुए कहा कि अब प्रदेश में लड़कों से गलती नहीं होती। योगी के इस कथन पर सत्ता पक्ष के लोगों ज़ोर ज़ोर से मेज़ें थपथपाईं। योगी ने कहा कि अब यूपी में कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाता, सभी अपराधियों को अब बुलडोज़र चलने का खौफ सताता है. महिलाओं को त्वरित और उचित न्याय मिल सके इसके लिए सरकार ने पोस्को कोर्ट की स्थापना की है. 

 Also Read : UP Political News: सहयोगी भी तरेरने लगे अखिलेश पर आँखे

इससे पहले स्कूल ड्रेस को लेकर भी अखिलेश यादव ने सरकार को घेरने की कोशिश की।  नेता विपक्ष ने सवाल किया सरकार उस दूकान का नाम बता दे जहा 11 सौ रूपये में दो जोड़ी यूनिफार्म, जूते और मोज़े मिलते हों. बता दें कि DBT योजना के तहत सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों के बच्चों को हर वर्ष दो यूनिफार्म, जूते और मोज़े खरीदने के लिए 1100 रूपये मां बाप के बैंक कहते में डालती है. अखिलेश ने पूछा कि कहीं सरकार ने DBT स्कीम बंद तो नहीं कर दी? इस पर वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि न ही यह स्कीम बंद हुई है और न कभी आगे बंद होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...