उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता: हीमैन धर्मेन्द्र

बॉलीवुडउम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता: हीमैन धर्मेन्द्र

Date:


उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता: हीमैन धर्मेन्द्र

मुंबई: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र का कहना है कि उन्होंने 60 वर्ष के बाद उम्र की गिनती करनी बंद कर दी है। आठ दिसंबर को धर्मेंद्र 85 साल को हो जाएंगे।

धर्मेंद्र ने कहा, “मैं जब 60 साल का हुआ तो मैंने अपनी उम्र की गिनती करना बंद कर दिया। उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता, आपको अपने उत्साह को जिंदा रखना होता है। जिंदगी जो भी मुझे देती है उसके प्रति मेरा दृष्ट‍िकोण बच्चों जैसा है।”

धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म अपने 2 में काम करने जा रहे हैं।उन्होंने कहा, “मैं शूटिंग से नहीं डरता हूं। हमें जरूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हमें बहादुर बनना होगा न कि बेवकूफ। देओल्स पारिवारिक मनोरंजन के लिए जाने जाते हैं और मैं पक्का हूं कि अगली दीवाली को यह लोगों को खूब हंसाएगी। मैं हमेशा सोचता रहता हूं कि एक्टर के तौर पर मुझे आगे क्या करना है।

कैमरा मुझसे प्यार करती है और मैं उसके सामने एक अलग इंसान बन जाता हूँ। मैंने एक्टर बनने की सोची थी और अपने फैंस के कारण मैं वो बन गया। मेरी सबसे बड़ी चिंता यही रहती है कि कहीं मेरे फैंस मुझसे प्यार करना ना बंद कर दें। इसलिये मैं अपने आप को जमीन से जुड़ा हुआ रखता हूं और आज भी मैं खुद को इंडस्ट्री में एक न्यूकमर ही समझता हूं। मैं खुद से कहता हूं कि मुझे अलग-अलग किरदारों के साथ एक्सपेर‍मेंट करने की जरूरत है।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related