Aam Aadmi Party: पंजाब फतेह के बाद यूपी पर आप की नजर, बनाई ये प्लानिंग

विधानसभा चुनावAam Aadmi Party: पंजाब फतेह के बाद यूपी पर आप की नजर,...

Date:


Aam Aadmi Party: पंजाब फतेह के बाद यूपी पर आप की नजर, बनाई ये प्लानिंग

लखनऊ: आप (Aam Aadmi Party) सांसद संजय सिंह ने पंजाब में पार्टी की जीत का जश्न यूपी में मनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा शनिवार 12 मार्च को आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में विजय जुलूस निकालेगी और पंजाब की जीत (victory in Punjab) का जशन गांव-गांव, गली-मोहल्लों, शहरों और कस्बों में मनाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतने वाले सभी 403 विधायकों को दृदय से बधाई भी दी।

Read also- Punjab Result 2022 : कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को आप का झाड़ू बटोर कर बाहर कर रहा

संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि पंजाब की जीत के साथ भगवंत मान और अरविद केजरीवाल ने जो संदेश दिया कि हम शहीदे आजम भगत सिंह के गांव में शपथ लेकर उनके सपनों का पूरा करने का काम करेंगे। बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के द्वारा दिये गये संविधान के हिसाब से बराबरी का हक हिन्दुस्तान के हर नागरिक को मिले इस विचारों के लिए काम करेंगे।

संजय सिंह ने कहा कि अब होने वाला क्या है इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा नई सरकार बनने जा रही है, लेकिन अगर सरकार जन आंकाक्षाओं पर, अपनी घोषणाओं पर खरी नहीं उतरेगी तो जो जिम्मेदारी जनता ने विपक्ष के रूप में हमे दी है वो हम बखूबी निभाएंगे। एक मजबूत संगठन बनाना और इस काम में कल से ही हम लोग जुट जाएंगे। दो दिन की बैठक जिला कार्यकारिणी की ओर प्रदेश की कार्यकारिणी की हम लोगों ने लखनऊ में आयोजित की है। 23 और 24 तारीख को और उसमें विस्तार से संगठन और चुनाव की समीक्षा होगी हम आगे बढ़ेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related