Site icon Buziness Bytes Hindi

उतार चढाव के बाद हरे निशान में बंद हुए सेंसेक्स-निफ़्टी

Sensex-Nifty closed at all-time high

घरेलू और अमेरिकी मुद्रास्फीति डेटा जारी होने से केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दर में कटौती में देरी की संभावना को लेकर पैदा हुई चिंताओं के बीच भारतीय शेयर बाजार असमंजस में झूल रहे हैं। आज दिनभर उतार चढ़ाव दिखा और बाजार बंद होने के समय दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहे. बीएसई का बेंचमार्क सेंसेक्स बुधवार को 33.57 अंक की मजबूती के साथ 69584.60 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी कारोबार के आखिर में 33.57 अंक की मजबूती के साथ 20926.35 के लेवल पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान बुधवार को पीएसई, रियल्टी, फार्मा शेयरों में खरीदारी दिखी।

भारत की नवंबर में खुदरा मुद्रास्फीति तीन महीने में सबसे तेज बढ़ोतरी के साथ 5.55 प्रतिशत पर पहुंच गई। लेटेस्ट आंकड़ा आरबीआई के 4 प्रतिशत के टारगेट से ज्यादा है हालांकि फिर भी लगातार तीसरे महीने इसकी सहनशीलता सीमा 2-6 प्रतिशत के दायरे में है। इसके अलावा, अक्टूबर में भारत का औद्योगिक उत्पादन 16 महीने के टॉप लेवल 11.7 प्रतिशत पर पहुंच गया। इस दौरान खनन, मैनुफैक्चरिंग और बिजली क्षेत्रों ने अच्छा परफॉर्म किया।

एशियाई स्टॉक्स में मिला-जुला रुख देखने को मिला। ऐसा इसलिए क्योंकि व्यापारी फेडरल रिजर्व के साल के आखिरी नीतिगत फैसले और इस संकेत का इंतजार कर रहे थे कि केंद्रीय बैंक अगले साल दरों में कटौती करेगा या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक, MSCI का जापान के बाहर एशिया-प्रशांत शेयरों का सबसे बड़ा इंडेक्स 0.7 प्रतिशत गिर गया। इसी तरह, यूरोस्टॉक्स 50 वायदा 0.02 प्रतिशत फिसल गया। एसएंडपी 500 वायदा 0.1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि नैस्डैक वायदा 0.17 प्रतिशत तेज रहा।

Exit mobile version