Site icon Buziness Bytes Hindi

अनलॉक के बाद जा रहे है मसूरी घूमने तो इन जगहों की सैर जरूर करे


अनलॉक के बाद जा रहे है मसूरी घूमने तो इन जगहों की सैर जरूर करे

नई-नई जगहों पर जाकर मौज-मस्जी करना ये सभी को पसंद है | इसीलिए अगर आप  भारत में पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे है तो मसूरी की तरफ रूख करना सही रहेगा | उत्तराखंड में स्थित मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, तो एक बार यहां जाना तो बनता है है | 

केम्पटी फॉल्स

मसूरी में केम्पटी फॉल्स है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। गर्मियों के मौसम में तो यहां काफी धूम मची रहती है | आप पार्टनर संग और अपने दोस्तों संग खूब एजॉय कर सकते हैं और साथ ही तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं।

क्लाउड एंड

मसूरी जाकर क्लाउड एंड के नजारे का भी आप मजा ले सकते है जो बेहद खूबसूरत है | यहां से आप बादलों को बड़े ही करीब से देख सकते हैं। मसूरी लाइब्रेरी से  दूरी लगभग 8 किलोमीटर के आसपास है। 

मॉल रोड

मॉल रोड एक बड़ा बाजार है, जहां कई मुख्य स्टोर मौजूद हैं। पड़ों से लेकर बाकी कई तरह का सामान आपको यहां मिल जायेगा | काफी संख्या में यहां पर्यटक पहुंचते हैं और खूब एन्जॉय करते है | 

Read also: वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर लिया गया कोविशील्ड की दो डोज के बीच गैप को बढ़ाने का फैसला: NTAGI

गनहिल

आप गनिहल भी जा सकते हैं जो मसूरी की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। यहां से बर्फ से ढकी पहाड़ियां और सूरज की झलक हर किसी को आकर्षित करती है | प्राचीन काल में जिस वक्त घड़ियां नहीं थी उस उस समय इसी चोटी पर गन चलाकर यहां के लोगों को समय बताते थे | 

Exit mobile version