दो दिन की तेज़ी के बाद भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ़्टी आज गिरावट में खुले। सेंसेक्स जहाँ 300 अंक नीचे खुला वहीँ निफ़्टी ने 24 हज़ार 400 अंक के नीचे शुरुआत की. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स जहाँ 278 अंक नीचे नज़र आ रहा है वहीँ निफ़्टी 70 अंक नीचे दिख रहा है. बैंक इंडेक्स दबाव में है और 378.05 अंक नीचे 51942.65 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1% की गिरावट में है और सिप्ला, टोरेंट फार्मा, डॉ रेड्डीज लैब प्रमुख नुकसान वाले शेयरों में शामिल हैं.
लार्सन एंड टुब्रो, टाटा पावर, डाबर इंडिया, बायोकॉन, आदित्य बिड़ला कैपिटल, 3i इन्फोटेक, एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज, एजीएस ट्रांजेक्ट टेक्नोलॉजीज, एआईए इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव एक्सल्स, डीसीएम श्रीराम, ग्रिंडवेल नॉर्टन, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन, द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी, पैसालो डिजिटल, प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर, प्रोटीन ई-गवर्नेंस टेक्नोलॉजीज, प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज और टीटीके प्रेस्टीज आज अपनी सितंबर तिमाही की आय की घोषणा करेंगे।
NSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिविटी Maruti Suzuki, Bharat Elec, HDFC Bank, Reliance 1344.55 4.55 और M&M में दिखाई दे रही है. वहीँ BSE पर सबसे ज़्यादा हलचल Tata Motors, Maruti Suzuki, Power Grid Corp, Reliance और Wipro में नज़र आ रही है. टॉप गेनर्स की बात करें तो निफ़्टी में Bharat Elec, Adani Enterpris, Coal India, Wipro और TATA Cons. Prod टॉप 5 में शामिल हैं वहीँ सेंसेक्स में Wipro, Maruti Suzuki, Larsen, Tata Motors और ITC का नाम है. टॉप लूज़र्स की बात करें तो शुरआती कारोबार में निफ़्टी पर Cipla, Dr Reddys Labs, Sun Pharma, Shriram Finance और ICICI Bank सबसे ज़्यादा गिरावट दिख रही है वहीँ सेंसेक्स के टॉप 5 लूज़र्स में Sun Pharma, ICICI Bank, Bajaj Finserv, Axis Bank और Bharti Airtel शामिल हैं.
