Site icon Buziness Bytes Hindi

TikTok के बाद Roposo ऐप के दीवाने हो रहे है लोग, करोड़ों में पहुंचे इसके यूजर्स


TikTok के बाद Roposo ऐप के दीवाने हो रहे है लोग, करोड़ों में पहुंचे इसके यूजर्स

Roposo एक भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप  है, जिसके Google Play Store पर 10 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हो गए हैं| ये तो आप सब लोग जानते ही है की सरकार ने जून में टिकटॉक समेत अन्य चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था, तो उसके बाद ही रोपोसो को गूगल प्ले स्टोर पर शीर्ष रेटिंग मिली थी.

Roposo कंपनी ने एक बयान में कहा,रोपोसो ने प्ले स्टोर पर शुक्रवार को 10 करोड़ उपभोक्ता के आंकड़े को पार कर लिया. और तभी से ही Roposo टॉप भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप बन गयी. यह सिर्फ एक ऐसी शॉर्ट वीडियो ऐप है जिसने इतने कम समय में यह स्तर छुआ है.

आपको हम बता दे रोपोसो पर सॉफ्टबैंक से वित्त पोषित इनमोबी का मालिकाना हक है. साथ ही इनमोबी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन तिवारी ने कहा,ग्लांस और रोपोसो दोनों हमारे पास भारत में निर्मित सबसे बड़े ऐप मंच हैं, और इन दोनों ऐप की पहुंच संयुक्त तौर पर देश के 40 प्रतिशत स्मार्ट फोन तक है.’

Exit mobile version