बढ़त के बाद शेयर बाज़ार में फिर बिकवाली हावी

फीचर्डबढ़त के बाद शेयर बाज़ार में फिर बिकवाली हावी

Date:

शेयर बाजार में गुरुवार को तेज़ी के साथ शुरुआत हुई, सेंसेक्स एकबार फिर 80 हज़ार के पार निकल गया लेकिन कुछ ही देर में कल की तरह एकबार फिर बिकवाली हावी होती हुई दिखाई दे रही है. सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक 233 अंक नीचे गिरकर 79690.91 पर कारोबार कर रहा है वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 24263.30 पर कारोबार करता हुआ नज़र आ रहा है.

निफ्टी के शेयरों में में TCS का शेयर डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ 4000 रुपए के लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है. कंपनी आज Q1 नतीजे भी जारी करेगी. NSE पर Dr Reddys Labs, Titan Company, Apollo Hospital, Nestle और ICICI Bank के शेयरों में सबसे ज़्यादा हलचल दिखाई दे रही है, BSE पर सबसे ज़्यादा एक्टिविटी Larsen, Reliance, HDFC Bank, ICICI Bank और TCS में नज़र आ रही है.

निफ़्टी के शेयरों में Coal India BPCL, Tata Motors, Tata Steel और Grasim टॉप गेनर्स हैं वहीँ टॉप 5 लूज़र्स में Nestle, Sun Pharma, Divis Labs, HDFC Bank और Cipla शामिल हैं. इसी तरह सेंसेक्स की सूचीं में Tata Motors,Tata Steel, HCL Tech, TCS, Titan Company टॉप 5 गेनर्स में शामिल हैं वहीँ टॉप 5 लूज़र्स में Nestle, HDFC Bank, Sun Pharma, NTPC और Bharti Airtel का नाम है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...