मस्जिद के बाद अब कांग्रेस कार्यालय को भी रंग दिया गेरुए रंग से

उत्तर प्रदेशमस्जिद के बाद अब कांग्रेस कार्यालय को भी रंग दिया गेरुए रंग...

Date:


मस्जिद के बाद अब कांग्रेस कार्यालय को भी रंग दिया गेरुए रंग से

  • कांग्रेस की ओर से वीडीए को दी गयी आंदोलन और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

वाराणसी। आगामी 12 व 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों में जुटे वाराणसी विकास प्राधिकरण ने दो दिन पूर्व एक मस्जिद को गुलाबी रंग में रंगने के बाद हुए विवाद से सबक न लेते हुए अब कांग्रेस कार्यालय को भी गेरुआ रंग से रंग दिया है। जिसको लेकर कांग्रेश ने आपत्ति जताई है और 36 घंटे के भीतर कांग्रेस कार्यालय का रंग बदलने के लिए वाराणसी विकास प्राधिकरण को अल्टीमेटम दिया है।

Read also: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में की छोटे बच्चों से मुलाकात, चॉकलेट दिया

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले रास्तों को वाराणसी विकास प्राधिकरण गेरुए रंग से रंगवा रहा है। दो दिन पूर्व बुलानाला स्थित एक मस्जिद को भी गुलाबी रंग से रंग दिया था। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय ने आपत्ति जताई तो बैकफुट पर आये प्रशासन ने मस्जिद को फिर से सफेद रंग से रंगवा दिया।

अब वाराणसी के मैदागिन चैराहे के पास स्थित कांग्रेस कार्यालय को भी गुलाबी रंग से रंग दिया गया है। इसको लेकर आपत्ति जताते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने वाराणसी विकास प्राधिकरण को पत्र लिखकर विरोध जताया है। उपाध्यक्ष ने पत्र के माध्यम से कहा है कि स्थानीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय की सहमति के बिना वाराणसी विकास प्राधिकरण ने कार्यालय के भवन को गुलाबी रंग से रंग दिया है।

Read also: महिलाओं के लिए अलग से आज घोषणा पत्र जारी करेगी कांग्रेस

इसको कानून के विरुद्ध बताते हुए अशोक कुमार सिंह ने 36 घंटे के भीतर भवन के रंग को पहले की तरह करने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय का रंग ना बदले जाने पर आंदोलन करने और विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related