Site icon Buziness Bytes Hindi

वर्ल्ड कप QF में हार के बाद फाफ डु प्लेसिस को मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां


वर्ल्ड कप QF में हार के बाद फाफ डु प्लेसिस को मिल रही थीं जान से मारने की धमकियां

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने खुलासा किया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में हार के दौरान उनके साथ गलतफहमी का शिकार होकर एबी डिविलियर्स के रन आउट होने के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मैच में डु प्लेसिस ने 43 गेंद पर 36 रन बनाए थे।

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हार का सामना करना पड़ा था और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। सह मेजबान भारत ने टूर्नामेंट जीता था। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने डुप्लेसिस के हवाले से कहा कि मैच के बाद मुझे जान से मारने की धमकी मिली। मेरी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिली।

सोशल मीडिया पर हमारी धज्जियां उड़ा दी गई। यह काफी निजी हमला हो गया। काफी आपत्तिजनक चीजें कही गई जिन्हें मैं दोहरा नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी इससे गुजरते हैं और इससे हम अपने आसपास के दायरे को काफी छोटा रखने के लिए बाध्य हो जाते हैं। यही कारण है कि मैंने अपने शिविर में ही सुरक्षित स्थान तैयार करने के लिए इतनी कड़ी मेहनत की।

Exit mobile version