उत्तराखंड की ट्रिप को और बेहतर बनाने के लिए इन 4 जगहों पर जरूर जाए

ट्रेवलउत्तराखंड की ट्रिप को और बेहतर बनाने के लिए इन 4 जगहों...

Date:


उत्तराखंड की ट्रिप को और बेहतर बनाने के लिए इन 4 जगहों पर जरूर जाए

लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना काल की वजह से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं, ऐसे में कहीं घूमने नहीं जा सकते | लेकिन लॉकडाउन के बाद तो जा सकते है और ऐसे में अगर अपने उत्तराखंड जाने का सोचा है तो इन चार जगहों जरूर जाए | 

रानीखेत

रानीखेत में भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट का मुख्यालय स्थित है। यहां सैर करने का अपना अलग मजा है। इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग कर सकते है और कई प्राचीन मंदिरों के दर्शन भी | रानीखेत के सेब काफी प्रसिद्ध हैं तो सेब का स्वाद जरूर लें।

घंगारिया

चमोली जिले में स्थित घंगारिया गांव बेहद शानदार जगह है |  गोविंद घाट से 13 किलोमीटर की ट्रैकिंग करके यहां पहुंच सकते हैं | इसके अलावा आप यहां कैपिंग भी कर सकते है | घंगारिया गांव का वातावरण सुन्दर एवं शांत है | 

रामनगर

कुमाऊं क्षेत्र और नैनीताल जिले में बसा गांव रामनगर सुंदर जगह है | यहां आप जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क घूम सकते है क्योकि यहां जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का प्रवेश द्वार है। इसके अलावा आप गिरिजा देवी मंदिर और सीताबनी मंदिर जाकर मां का आशीर्वाद ले सकते हैं | 

Read also: पत्नी ने किया कोरोना संक्रमित पति का अंतिम संस्कार

चौकोरी

चौकोरी में आपको ज्यादा आनंद मिल सकता है, नैनीताल से चौकोरी की दूरी लगभग 173 किलोमीटर है। प्रकृति प्रेमी को ये जगह खूब पसंद आने वाली है। आप यहां नंदा देवी और पंचचूली चोटियों के भव्य नज़रो का मजा ले सकते है | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...