Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना काल के बाद पार्टनर संग जाए लोटस वैली, बिता सकते हैं पार्टनर संग क्वालिटी टाइम


कोरोना काल के बाद पार्टनर संग जाए लोटस वैली, बिता सकते हैं पार्टनर संग क्वालिटी टाइम

वैसे तो देशभर में बहुत सी ऐसी जगह है जहां आप पार्टनर संग जा सकते है , लेकिन लोटस वैली अपने आप में खास हो क्योकि ये  कपल के लिए है। कोरोना काल होने की वजह से अभी तो आप यहां नहीं जा सकते लेकिन कोरोना काल खत्म होगा तब आप यहां जा सकते है | 

इंदौर शहर से 25 किलोमीटर की दूरी पर गुलावट गांव में यशवंत सागर डैम के पीछे बानी एक सुन्दर झील है। यहां पर डेढ़ सौ फीट ऊंचे बांस के पेड़ों की बनी गुफाएं है जो आकर्षण का केंद्र है | यहां जो तालाब है वहां कमल के फूल बहुत सारे खिलते है | 

यहां आप पार्टनर के अलावा अपने दोस्तों संग भी आ सकते है | यहां आप घुड़सवारी , नाव की सवारी , साइकिलिंग और खुली जीप की सवारी का आनंद ले सकते हैं | यहां पहुंचने से पहले आप बिजासन माता मंदिर, गोमटगिरि दिगंबर जैन मंदिर और पितृ पर्वत भी घूम सकते हैं।

Read also: विचार चित्रण – जब देखो वैक्सीन तुम्हे दीवार गंदी करते शर्म नहीं आती !!

अगर आपको तस्वीरें क्लिक करवाना चाहते है तो लोटस वैली बिलकुल सही है | यहां के अद्भुत नजारे बड़े ही शानदार है ,  प्री वेडिंग फोटो शूट के लिए भी ये अच्छी जगह है | 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की लोटस वैली जाने का सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर दिसंबर तक होता है। 

Exit mobile version