Site icon Buziness Bytes Hindi

कमियां गिनाकर बोले राहुल, भारत में सब चंगा सी


कमियां गिनाकर बोले राहुल, भारत में सब चंगा सी

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से निपटने की तैयारी को लेकर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार की कोरोना वायरस के खिलाफ ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को रसातल में ढकेल दिया है।

राहुल ट्वीट
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, “कोविड के खिलाफ मोदी सरकार की ‘सुनियोजित लड़ाई’ ने भारत को रसातल में पहुंचा दिया है: जीडीपी में ऐतिहासिक 24 प्रतिशत की गिरावट, 12 करोड़ नौकरियां चली गईं, 15.5 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंसा कर्ज, दुनिया भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले और मौतें। लेकिन भारत सरकार और मीडिया के लिए ‘सब चंगा सी।’

शुक्रवार को उठाया था सशस्त्र बलों का मुद्दा
इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सशस्त्र बलों में पद भोजन की गुणवत्ता में अंतर का आधार नहीं हो सकता और संबंधित मुद्दों पर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि जवानों को कम गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना ‘‘अनुचित और भेदभावकारी’’ है तथा इसपर पुनर्विचार किया जाना चाहिए। वह रक्षा बलों में राशन की गुणवत्ता की निगरानी और वर्दी संबंधित मुद्दों पर हुई समिति की बैठक में बोल रहे थे।

Exit mobile version