टीम इंडिया के स्पिनर्स की शानदार गेंदबाज़ी और बाद में बल्लेबाज़ों के ज़बरदस्त प्रदर्शन के आगे दक्षिण अफ़्रीकी टीम ने घुटने टेक दिए. भारत ने दिल्ली में खेले गए तीसरे और आखरी एकदिवसीय मैच को एकतरफा अंदाज़ में जीत लिया. मैच के दौरान कुलदीप सिंह की घूमती गेंदों के आगे साउथ अफ्रीका के सभी बल्लेबाज़ चकरघिन्नी हो गए, कुलदीप को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया वहीँ मोहम्मद सिराज प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे.भारत ने जीत के लिए मिले 100 रनों के टारगेट को सिर्फ 19.1 ओवर में तीन विकेट के नुक्सान पर पूरा कर लिया।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाज़ी की मगर भारतीय गेंदबाज़ों के आगे पूरी नस्मस्तक दिखाई दिए, पूरी टीम मात्र 27.1 बल्लेबाज़ी कर सकी और सिर्फ 99 रन बना सकी. शुरुआत से भारतीय गेंदबाज़ों ने दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ों पर शिकंजा कसा वो आखिर कसा ही रहा. पहले मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सूंदर ने मेहमान टीम को झकझोर दिया वहीँ बाद कुलदीप सिंह और शाहबाज़ अहमद ने टीम को तहस नहस कर दिया। विशेषकर कुलदीप के आगे तो साऊथ अफ्रीकन बल्लेबाज़ बेबस नज़र आये, निचले क्रम के बल्लेबाज़ों को कुछ समझ में ही नहीं आया. दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक क्लासेन ने सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली, उनके अलावा जानेमन मलान और मार्को जॉनसन ही डबल फिगर में पहुँच सके. कुलदीप सिंह ने 4.1 ओवर में 18 रन देकर चार विकेट चटकाए।
मात्र 100 रनों छोटे से विजयी लक्ष्य को टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर पूरा कर लिया। श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर स्टाइल में विजयी स्ट्रोक लगाया। शिखर धवन आज भी नाकाम रहे, वो सिर्फ 8 रन बनाकर रन आउट हो गए. शुभमण गिल एक रन से अपना अर्ध शतक से चूक गए. पिछले मैच में ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी करने वाले ईशान किशन आज के मैच में सिर्फ 10 रन ही बना सके. श्रेयस ने पिछले मैच की तरह आज भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और नाबाद 28 रन बनाये।
