सुशांत राजपूत के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर उठे सवाल

एंटरटेनमेंटसुशांत राजपूत के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर उठे सवाल

Date:


सुशांत राजपूत के बाद सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर उठे सवाल

मुंबई। हैंडसम और जवान फिल्मी कलाकार के रूप में जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब सिद्धार्थ शुक्ला की आकस्मिक मौत सभी हतप्रभ हैं। सुशांत की ही तरह सिद्धार्थ भी अकेले ही मुंबई में रहते थे। दोनों ही लगभग न केवल हमउम्र थे बल्कि यह भी संयोग ही है कि दोनों का नाम एस अक्षर से शुरु होता है।

चौंकाने वाली खबर यह है कि, बिग बॉस के सुपर विजेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सिद्धार्थ शुक्ला 40 बरस के जवान थे। प्रशंसकों के लिए सिद्धार्थ की मृत्यु की न्यूज पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है। सिद्धार्थ शुक्ला की मृत्यु की न्यूज ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक सभी को झकझोर दिया। करोड़ों फैंस के लिए दुख की घड़ी है।

Read also: बालिका वधू स्टार, बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन

पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने बीती रात सोने से पहले कुछ मेडिसिन्स लीें थीं। इसके बाद वह सुबह जागे ही नहीं। डॉक्टर्स के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला को ह्दयघात पड़ा है। कहा जता है कि बुधवार की रात तक सिद्धार्थ बिलकुल स्वस्थ दिख रहे थे। बगैर किसी बीमारी के सिद्धार्थ की अचानक मौत से ने सभी को भयभीत कर दिया है।

इस बीच सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे करीबी फ्रेंड शहनाज गिल ने इस खबर के बाद अपने शूटिंग बीच में ही छोड़ दी। सिद्धार्थ के सभी फैन्स को मालूम है कि, शहनाज गिल सिद्धार्थ के सबसे ज्यादा नजदीक रहीं हैं और अब भी थीं। कुछ दिनों पहले उन्हें डांस दीवाने पर रोमांस करते दर्शकों ने देखा।

Read also: सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने में जुटीं बिगबॉस के घर की यह बालाएं

बहरहाल लोकल पुलिस की शुरुआती छानबीन में किसी प्रकार के शक वाली बात सामने नहीं आयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...