सीनियर के बाद जूनियर वर्ल्ड कप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की शिकस्त

फीचर्डसीनियर के बाद जूनियर वर्ल्ड कप के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया के...

Date:

जूनियर वर्ल्ड कप यानि अंडर -19 विश्व कप में आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में अपनी पिछली दो हारों का बदला ले ही लिया। 2012 और 18 में भारत के हाथों फाइनल में शिकस्त खाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस बार कोई गलती नहीं की और फाइनल भारत को 79 रनों से बुरी तरह हराकर खिताबी जीत हासिल की। इस तरह ऑस्ट्रेलिया के हाथों सीनियर टीम के बाद भारत की जूनियर टीम को भी ODI विश्व कप में हार का डबल स्वाद चखना पड़ा.

जीत के लिए 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफी खराब रही और सिर्फ 3 रनों पर ही अर्शीन कुलकर्णी का पहला विकेट गिर गया, इसके बाद आदर्श सिंह और मुशीर खान ने टीम के लिए 37 रन जोड़े और जब ऐसा लगने लगा कि इस जोड़ी की आँखें जैम चुकी हैं, मुशीर खान जो अबतक इस विश्व कप में बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी करते नज़र आ रहे थे 22 रन बनाकर आउट गए, उस समय टीम का स्कोर 40 रन था. उसके बाद भारत का मिडिल आर्डर पूरी तरह धराशायी हो गया. भारत के 6 विकेट 91 के स्कोर तक पवेलियन लौट चुके थे. जल्द ही आदर्श सिंह भी 47 रनों की पारी खेलकर चलते बने. आठवाँ विकेट भी 122 के स्कोर पर राज लिम्बानी के रूप में गिर गया. यहाँ पर भारत एक बड़ी हार की तरफ जा रहा था लेकिन मुरुगन अभिषेक (42) ने नमन तिवारी के साथ 46 रनों की साझेदारी कर हार के अंतर को काफी कम किया। भारत के लिए ये सबसे बड़ी साझेदारी रही. भारत की पूरी टीम 43.5 ओवर में 174 रनों पर सिमट गयी. ऑस्ट्रेलिया के लिए महली बियर्डमैन और मैकमिलन ने तीन तीन विकेट हासिल किये, कैलम वाइडलर को दो विकेट मिले

इससे पहले साउथ अफ्रीका के बेनोनी में अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ह्यूज वाइबगेन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 253 का स्कोर खड़ा कर दिया। ये अंडर 19 विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है, इससे पहले कोई भी टीम फाइनल में इतना बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो पाई थी। टीम के लिए हैरी डिक्सन ने 42, ह्यू वेबगेन ने 48, हरजस सिंह ने 55 और ऑलिवर पिक 46 रनों की पारियां खेलकर ऑस्ट्रेलिया को एक बड़े और सुरक्षित स्कोर के पार पहुंचा दिया। भारत के लिए राज लिम्बानी सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और तीन विकेट हासिल किये। नमन तिवारी ने दो विकेट चटकाए लेकिन वो काफी मंहगे साबित हुए. नमन ने 9 ओवरों में 63 रन दे डाले। सौम्य पण्डे और मुशीर खान ने एक एक विकेट हासिल किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...