सना खान के बाद अब इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने धर्म के लिए छोड़ी फ़िल्मी दुनिया

हॉलीवुडसना खान के बाद अब इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने धर्म के लिए...

Date:


सना खान के बाद अब इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने धर्म के लिए छोड़ी फ़िल्मी दुनिया

हाल ही में टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सना खान ने फिल्मी दुनिया की चकाचौंध से दूर होकर धर्म की राह पकड़ी थी। इस खबर ने सबको चौंका दिया था। अब सरहद पार से भी कुछ इस तरह की खबर आई है। खबर पाकिस्तान से है। पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस, मॉडल और शो होस्ट जैनब जमील ने एक्टिंग और मॉडलिंग छोड़ धर्म की ओर जाने का फैसला कर लिया है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर के बारे में जानकारी दी। जैनब ने लिखा, ‘मैं गर्व के साथ घोषणा करती हूं कि मैं एक्टिंग और मॉडलिंग का करियर छोड़ रही हूं। अल हम्दुलिल्लाह। अल्लाह ने मुझे कुरान, हदीस का अनुयायी बनाने और इस्लाम के बारे में और अधिक जानने के लिए चुना है।’

इसके बाद जैनब ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक बड़ा पोस्ट लिखकर सब कुछ साफ किया। उन्होंने लिखा कि उनका एक्टिंग में मन नहीं लगता था। उन्हें यह फैसला थोड़ा पहले ही ले लेना चाहिए था। एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ‘अपनी धार्मिकता को बढ़ाने में लगे रहिए। यह आसान काम नहीं है। दैत्य इंतजार कर रहा है और आपको साइड करने की तलाश में है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे आप नीचे चले जाएंगे। अपना विजन खो देंगे और उन लोगों की तरह बात और व्यवहार करना शुरू कर देंगे जो दुनिया बनाने वाले की परवाह नहीं करते हैं। सावधान हो जाइए।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...