Site icon Buziness Bytes Hindi

Ind vs Pak: रमीज़ के बाद अब जय शाह पर भड़के नजम सेठी

najam sethi

एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कल एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया, उनके इस एलान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए प्रमुख नजम सेठी बुरी तरह भड़क गए. सेठी ने इस एलान को एक तरह से दादागिरी बताते हुए कहा कि बिना होस्ट नेशन को कोई जानकारी दिए बिना इस तरह एकतरफा तौर पर एलान करना गलत बात है. नजम सेठी ने कहा कल को मैं ACC को अध्यक्ष बनता हूँ तो मैं भी अपने घर में बैठकर फैसले लेकर उसकी घोषणा कर सकता हूँ.

रमीज़ राजा भी जाता चुके हैं नाराज़गी

दरअसल इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व पीसीबी चेयरमैन रमीज़ राजा भी जय शाह की घोषणा पर नाराज़ हो चुके हैं, तब जय शाह ने कहा था कि भारत पाकिस्तान जाकर एशिया कप नहीं खेलेगा। तब उन्होंने भारत आकर विश्व कप न खेलने की धमकी दी थी. अब नए बोर्ड प्रमुख भी रमीज़ राजा की राह पर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

नहीं मिली किसी भी तरह की जानकारी

कल भारत के एक सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ बातचीत में नजम सेठी ने जय शाह के एलान के बाद काफी नाराज़गी जताई थी. जब उनसे पूछ गया कि इस बारे में आपको कोई ईमेल नहीं मिला तो उन्होंने कहा कि मैंने पहले इस बारे में जानकारी हासिल की उसके बाद ही ट्विटर पर अपनी राय का इज़हार किया। एशिया कप किसी न्यूट्रल जगह पर खेलने की बात पर सेठी ने कहा कि न्यूट्रल की बात क्यों? फिर हम भी कह सकते हैं कि भारत में होने वाले विश्व कप के मैच हम ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे। सेठी ने जय शाह पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह लेकिन क्रिकेट में ऐसे नहीं किया जाता।

डिप्लोमेसी और क्रिकेट दो अलग बातें

नजम सेठी ने कहा कि BCCI तो एक स्वतंत्र संस्था है, हम तो सरकार से बंधे हैं लेकिन हम इस तरह की बातें नहीं करते। दोनों मुल्कों की डिप्लोमेसी एक अलग बात है लेकिन हमें क्रिकेट को अलग रखना चाहिए। सेठी ने कहा पहले पाकिस्तान में सिक्योरिटी को लेकर टीमों को आशंकाएं रहती थी लेकिन अब तो वो सब ख़त्म हो चुकी हैं, सभी क्रिकेटिंग देश पाकिस्तान आ रहे हैं, भारत कप भी आना चाहिए। सेठी ने कहा ऐसा तो हो नहीं सकता कि आप हमें अपने यहाँ आकर खेलने को कहें और हमारे यहाँ आने से इंकार करें। अब पाकिस्तान के नए पीसीबी चीफ की बातों से तो यही लग रहा है कि भले ही एशिया कप के शेड्यूल का एलान हो गया हो लेकिन होगा या नहीं इसपर अभी घना कोहरा छाया हुआ है.

Exit mobile version