मेरठ। पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के बीच अब सरकार ने खाद्य तेल की कीमत में आम लोगों को राहत प्रदान की है। जिससे खाद्य तेलों के दाम कम हो गए हैं। खाद्य तेलों की बढ़ती कीमत से अब आम लोगों को सरकार ने राहत देने के लिए सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात से दो साल के लिए कस्टम डयूटी समाप्त कर दी। इसी के साथ सरकार ने कृषि और बुनियादी शुल्क और विकास सेस खत्म कर दिया है।
Also read: आज सुबह जारी हुए पेट्रोल डीजल के नए रेट,जानिए क्या है आपके शहर का भाव
जानकारी है कि केन्द्र सरकार ने क्रूड सोयाबीन ऑयल और क्रूड सूरजमुखी ऑयल के लिए दो साल यानी 2024 तक के लिए प्रति साल 20 लाख मीट्रिक टन के आयात को ड्यूटी फ्री किया है। सरकार के इस निर्णय से कुछ दिन से रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंचे खाद्य तेलों के दाम में कमी आने की पूरी संभावना है।
Also read: सीएनजी के दामों में फिर वृद्धि, पेट्रोल डीजल पर आज भी राहत
सरकार ने इसी के साथ ही तेल पर सीमा शुल्क और कृषि बुनियादी शुल्क के अलावा डेवलपमेंट सेस भी खत्म कर दिया है। खाद्य तेलों के आयात में इन टैक्सों को नहीं देना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि इससे खाद्य तेलों के दामों में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को राहत भी मिलेगी। वहीं ख़ाद्य तेल की कीमतें कम होने से इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई पर भी पड़ेगा।
