मुलायम के बाद अखिलेश भी लगवाएंगे कोरोना रोधी टीका

फीचर्डमुलायम के बाद अखिलेश भी लगवाएंगे कोरोना रोधी टीका

Date:


मुलायम के बाद अखिलेश भी लगवाएंगे कोरोना रोधी टीका

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना टीकाकरण के बाद पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भी टीका लगवाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि हम भी “भारत सरकार” का टीका लगवाएंगे।

अखिलेश का यह यू टर्न भारत सरकार द्वारा 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को मुफ्त टीकाकरण के ऐलान के बाद आया है.सपा सुप्रीमो ने लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि हम भी टीका लगवाएं. ट्विटर के जरिए अपनी राय रखते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना के टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा कर दी कि वो टीके लगवाएगी. उन्होंने कहा कि हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे.

इससे पहले अखिलेश यादव ने ऐलान किया था हम मैं बीजेपी का टीका नहीं लगाउंगा. केंद्र सरकार द्वारा वैक्सीनेश अभियान के आगाज के जवाब में उन्होंने यह बात कही थी. जनवरी के पहले हफ्ते में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा था की जब अपनी सरकार आयेगी तो सबको फ्री वैक्सीन लगेगी. हम भाजपा का टीका नहीं लगवा सकते हैं”.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...