Site icon Buziness Bytes Hindi

मुख्तार के बाद अब अतीक अहमद को घर वापस लाएगी योगी सरकार


मुख्तार के बाद अब अतीक अहमद को घर वापस लाएगी योगी सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाने के बाद अब माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद को भी गुजरात से उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी है। इस तरह का दावा राज्य के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल कर रहे हैं ।

प्रयास तेज़
राज्य मंत्री ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि योगी सरकार मुख्तार अंसारी को पंजाब सरकार द्वारा लगाए गए तमाम अड़चनों के बाद भी वापस लाने में सफल रही जिसके बाद अब माफिया अतीक अहमद के लिए भी तेज प्रयास किए जा रहे हैं।

अतीक का भी समय आने वाला है
उन्होंने बताया कि गुजरात की जेल में बंद अतीक अहमद का भी समय आने वाला है। उसने उत्तर प्रदेश के लोगों को बहुत परेशान किया है। लोग ऐसे अपराधियों को सजा दिलाना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे अपराधियों को प्रदेश में वापस लाकर कोर्ट के सामने कड़ी सजा दिलाए।

मुख़्तार अंसारी जैसा रिकॉर्ड
पूर्व सांसद अतीक अहमद का रिकॉर्ड भी मुख्तार अंसारी जैसा आपराधिक रहा है जिसकी वजह से अब उन्हें भी उत्तर प्रदेश की जेल में स्थानांतरित किए जाने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version