Site icon Buziness Bytes Hindi

UP urine scandal: दबंग ने दलित युवक के कान में किया पेशाब, विपक्ष ने सरकार को घेरा

jl1313

UP urine scandal: मध्य प्रदेश का पेशाब कांड अभी शांत नहीं हुआ कि यूपी में भी अब एक पेशाब कांड हो गया है। हालांकि यूपी में पहले से सोनभद्र जिले में दलित युवक को चप्पल पर थूक चटवाने का मामला तूल पकड़े हुए हैं। लेकिन अब इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। जिसमें एक दबंग ने दलित को अपमानित करते हुए उसके कान में पेशाब किया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की है। मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल लाने वाले सीधी पेशाब कांड जैसा मामला यूपी में सामने आया है। जहां पर एक दबंग ने दलित युवक को अपमानित करते हुए कान में पेशाब कर दिया। घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

आज गुरुवार को इस वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी कालू व अन्य अफसरों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो थाना जुगैल क्षेत्र के गांव का है।
वीडियो में एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़े युवक के कान में पेशाब कर रहा है। एक अन्य वीडियो में वह उसे जातिसूचक संबोधन के साथ गाली दे रहा है। बताया जाता है कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस ने पीड़ित की पहचान कर उससे पूछताछ की।

गुरुवार को गांव पहुंचे एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो 11 तारीख का है। पीड़ित और आरोपी दोनों ने पहले बैठकर शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर उनमें विवाद हुआ। विवाद के बाद दबंग ने दलित के साथ ऐसी हरकत की। पीड़ित ने पूछताछ में बताया कि नशे में होने के कारण उसे घटना की जानकारी नहीं है। जिस कारण उसने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। वीडियो सामने आने पर पीड़ित ने तहरीर दी है। केस दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version