महादेव की नगरी से मोदी के बाद अब श्रीराम की नगरी से योगी लड़ सकते हैं चुनाव?

उत्तर प्रदेशमहादेव की नगरी से मोदी के बाद अब श्रीराम की नगरी से योगी लड़...

Date:


महादेव की नगरी से मोदी के बाद अब श्रीराम की नगरी से योगी लड़ सकते हैं चुनाव?

कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते है। जिसके बाद से अब यहां मुख्यमंत्री और संगठन दोनों की टीम सक्रिय हो गई है।

यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में लड़ने का इरादा जाहिर किया है। मुख्यमंत्री के इस ऐलान के बाद अब इस बात के कयास लगाए जा रहे है कि आखिरकार योगी आदित्यनाथ कौन सी जगह से चुनाव लड़ेंगे? हालांकि अब इस बीच अयोध्या का नाम सबसे तेजी से ऊपर उभर रहा है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ सकते है। जिसके बाद से अब यहां मुख्यमंत्री और संगठन दोनों की टीम सक्रिय हो गई है।

Read also: एटीएस प्रशिक्षण केंद्र की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री के सलाहकार  फिलहाल पार्टी कार्यकर्ताओं का मिजाज जानने के लिए बैठक कर रहे हैं।  चुनाव कार्यालय की तलाशी और मतदाता सूची को अपडेट करने में विशेष लोगों की भूमिका स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि योगी ने गोरखपुर या किसी अन्य स्थान के बजाय अयोध्या से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

हालांकि गोरखपुर की जगह को लेकर भी चर्चा हुई थी लेकिन अयोध्या को संगठन में मुख्यमंत्री के लिए ज्यादा कारगर माना जा रहा है। आने वाले एक हफ्ते में पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने अयोध्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को भी घर घर जाकर पार्टी के कार्यो के बारे में लोगो को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

Read also: पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में रहे मौजूद 

योगी के अयोध्या से लड़ने का एक और कारण बताया जा रहा है, वो यह कि योगी अपनी राम भक्त की छवि को और भी मजबूत करना चाहते हैं। यही नहीं, जिस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी महादेव की नगरी कही जाने वाली काशी से चुनाव लड़ कर जीते तो वहीं अब योगी भी श्रीराम की नगरी से चुनाव लड़ कर श्री राम का आर्शीवाद पाना चाहते हैं, ताकि दूसरी बार वे सत्ता पर काबिज हो सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related