कोरोना महामारी की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है, ऐसे में बाहर नहीं जा सकते है | लेकिन हालात ठीक हो जाएंगे और लॉकडाउन भी हट जाएगा। उसके बाद आप अपने आप को फ्रेश करने के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बता रहे है –
ऋषिकेश
उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश काफी सही जगह है। यहां आप कई प्राचीन मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। और साथ ही यहां आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स, क्लिफ ड्राइविंग जैसी कई एक्टिविटी भी कर सकते हैं।
पुष्कर
पुष्कर राजस्थान में स्थित है | यहां भारत का एकमात्र ब्रह्मा मंदिर है। यहां आप रत्नागिरी पर्वत पर सावित्री मंदिर में दर्शन कर सकते हैं और साथ ही इस पहाड़ से कुदरत के कई नजारे देखे जा सकते हैं |
महाबलेश्वर
महाबलेश्वर में आप प्रतापगढ़ किले का दीदार कर सकते हैं। यहां से पांच किलोमीटर की दूरी पर राजापुरी की रहस्यमयी गुफाएं हैं और यहां भगवान कार्तिकेय का मंदिर भी है। इसके अलावा आप यहां वेलिंग्टन पॉइंट, कॉट पीक, वेना झील पर शिकार की सवारी कर सकते हैं।
Read also: कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की मदद के लिए आगे आई भूमि पेडनेकर
हंपी
हंपी शांत जगह है, यहां सुकून के पल बिता सकते है | आप हंपी में ऐतिहासिक जगहों और पौराणिक कहानियों को भी जान सकते हैं | यहां आप तुंगभद्रा नदी के किनारे बसे हंपी में रॉक क्लाइंबिंग के मजे ले सकते हैं।

