Site icon Buziness Bytes Hindi

लॉकडाउन की बोरियत को दूर करने के लिए जा सकते है इन जगहों पर घूमने


लॉकडाउन की बोरियत को दूर करने के लिए जा सकते है इन जगहों पर घूमने

कोरोना काल होने की वजह से लोग काफी लंबे समय से अपने-अपने घरों में कैद हैं | हालांकि, अब कई जगहों पर अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है इस   प्रक्रिया से देश धीरे-धीरे करके पूरी तरह अनलॉक हो जाएगा। फिर हम अपना मूड अच्छा करने के लिए  घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि, सावधानी रखनी होगी | 

अल्मोड़ा

अल्मोडा उत्तराखंड का एक जिला है | गर्मियों में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां बेहद कम पैसे में एक अच्छा ट्रिप कर सकते हैं। आप जागेश्वर मंदिर, नंदा देवी मंदिर, कसार देवी मंदिर और स्वामी विवेकानंद मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। 

ऋषिकेश

ऋषिकेश धार्मिक और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए मशहूर है | गर्मियों के मौसम में आप दोस्तों संग, पार्टनर या परिवार संग यहां घूमने जा सकते हैं। आप यहां प्राचीन मंदिर के दर्शन करने के साथ  ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, क्लिंबिंग और बंजी जंपिंग जैसे एडवेंचर का आनंद उठा सकते है | 

शिमला

शिमला अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है | गर्मियों के मौसम में यहां काफी ज्यादा ठंडा रहती है। आप यहां मॉल रोड, क्राइस्ट चर्च, कुफरी, चैल, नारकंडा, तातापानी और जाखू मंदिर जैसी जगहों पर घूम सकते है | 

Read also: महाराष्ट्र में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू

लैंसडाउन

प्रकृति प्रेमी के लिए लैंसडाउन से अच्छी जगह कोई नहीं | यहां की हसीन वादियां सबका मन मोह लेती है | आप यहां  टिप इन टॉप, कई पुराने चर्चे, मंदिर, प्रकृति के अद्भुत नजारे आदि देख सकते हैं।

Exit mobile version