Site icon Buziness Bytes Hindi

लॉकडाउन के बाद इन बीच पर जाकर बिताए कुछ हसीन पल


लॉकडाउन के बाद इन बीच पर जाकर बिताए कुछ हसीन पल

लाइफस्टाइल डेस्क: अगर आप बीच पर घूमने पसंद करते है तो हम आपको पुडुचेरी के कुछ बीच के बारे में बताने जा रहे हैं | यहां आप लॉकडाउन के बाद जा सकते हैं और मजे कर सकते है | 

माहे बीच

माहे बीच शांति के पल बिताने के लिए उचित है | बीच का नीला पानी, हरे-भरे पेड़ और शांतिपूर्ण वातावरण खूबसूरत अनुभव करता है | यहां पर आप स्विमिंग और मछली पकड़ने जैसी एक्टिविटी कर मजे कर सकते है | 

प्रोमेनेड बीच

प्रोमेनेड बीच रेतीला बीच है जो 1.2 किलोमीटर में फैला हुआ है। इस बीच पर लोग खूब मजे करते है , क्योकि ये पुडुचेरी के खूबसूरत बीच में से है | इसके अलावा ये ये बीच पुरानी औपनिवेशिक वास्तुकला से घिरा हुआ है।

सेरेनिटी बीच

सेरेनिटी बीच का  नीला पानी और सफेद रेत हर किसी को अपनी ओर खींचता है। यहां पर भी आप खूबसूरत समय बिता सकते है | यहां पर राफ्टिंग भी करवाई जाती है और इसे सीखने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है | 

Read also: आप भी घर बैठे इस खूबसूरत सुपरब्लडमून के दीदार कीजिए

ऑरोविले बीच

ऑरोविले बीच काफी फेमस बीच है , इसकी लोकप्रियता काफी है | शनिवार और रविवार तो यहां पर भीड़ हो जाती है | इसीलिए आप अगर यहां जाए तो इन दो दिनों को छोड़कर बाकी दिन में से कभी भी घूमने जा सकते हैं। 

Exit mobile version