Site icon Buziness Bytes Hindi

Deepfake Video: आलिया भट्ट हुई डीपफेक का शिकार, वीडियो हुई वायरल

deepfake video

Deepfake Video: रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट डीपफेक वीडियो का शिकार हुई हैं। कटरीना कैफ के बाद आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है।
सेलिब्रिटीज अक्सर डीपफेक वीडियोज का शिकार होते हैं। कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना और कटरीना कैफ डीपफेक वीडियो का शिकार हुईं थीं। सोशल मीडिया पर दोनों सेलीब्रिटी का वीडियो वायरल हुआ था। अब रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट डीपफेक वीडियो का शिकार हुई हैं।

आलिया भट्ट का डीपफेक विडियो आया सामने

टेक्नोलॉजी का इन दिनों अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल काफी बढ़ा है। सेलिब्रिटीज को लेकर इन दिनों डीपफेक वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसका शिकार कई बड़े स्टार्स और सेलिब्रिटी हो रहे हैं। बी टाउन टॉप एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) डीपफेक वीडियो का शिकार हुई हैं। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें उन्हें अश्लील तरह के बैठे दिखाया है।

आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की नामी पर्सनालिटी

आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री की नामी पर्सनालिटी हैं। सोशल मीडिया पर आलिया बड़ी फैन फॉलोइंग एन्जॉय करती हैं। लोगों को आलिया की एक्टिंग स्टाइल के साथ इंस्टाग्राम पर किए जाने वाले पोस्ट पसंद हैं। लेकिन अब आलिया का एक गंदा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिससे लोगों में चिंता बढ़ी है।

अश्लील इशारे करते हुए सामने आया डीपफेक वीडियो

वीडियो में एक लड़की नीले रंग की फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहने हैं। उसे कैमरे की ओर अश्लील इशारे करते हुए दिखाया है। इसमें आलिया भट्ट का चेहरे है। जबकि ध्यान से देखने पर पता चल रहा है कि वीडियो में आलिया भट्ट हैं ही नहीं। एक्ट्रेस के चेहरे को किसी और के शरीर के ऊपर एडिट किया है। उनके वीडियो को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तरह के कमेंट्स किए हैं।

एक्ट्रेस का डीपफेक वीडियो वायरल

आलिया भट्ट पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं। जो डीपफेक वीडियो का शिकार हुई। इसके पहले ‘एनिमल’ एक्टर रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) का डीपफेक वीडियो सामने आया था। उनके बाद कटरीना कैफ(Katrina Kaif) और काजोल (Kajol) डीपफेक वीडियो का शिकार हुई थीं।

Exit mobile version